Share Market Today Highlights: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और तेल-गैस स्टॉक्स चढ़े; IT-टेलीकॉम सेक्टर फिसले
Today Share Market Highlights: 20 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स में मामूली बदलाव के साथ बंद (Stock Market Closing Today) हुआ। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 78,520.30 पर और निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।

आज शेयर बाजार में दिखी उठापटक
नई दिल्ली। 20 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स में मामूली बदलाव के साथ बंद (Stock Market Closing Today) हुआ। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 78,520.30 पर और निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।
निफ्टी में बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में Trent, SBI, JSW Steel, Asian Paints और Grasim Industries शामिल रहे, जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में Jio Financial, Hindalco, HDFC Life, Tata Motors Passenger Vehicles और Kotak Mahindra Bank शामिल रहे।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.2% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट दर्ज की गई। विभिन्न सेक्टरों की बात करें तो IT, Telecom और Realty सेक्टर में 0.5% की गिरावट आई, जबकि Auto, Oil & Gas, Media, Power, Energy और PSU Bank सेक्टर में 0.3% से 1% के बीच बढ़त दर्ज की गई।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, "स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलने को लेकर नए विवादों ने वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव ला दिया है। निवेशकों ने मध्य पूर्व में हाल की बाधाओं को एक बड़े पैमाने पर संघर्ष की शुरुआत के बजाय संभावित बातचीत की रणनीति के रूप में देखा। इस सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने वाला है, ऐसे में बाजार के भागीदार सतर्क बने हुए हैं और आगे के घटनाक्रमों का इंतजार कर रहे हैं। तेल की कीमतें बढ़ीं, लेकिन $100 के स्तर से नीचे ही रहीं, जबकि रुपया कमजोर हुआ, जिससे महंगाई के दबाव को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, निवेशक Q4 की कमाई के सीजन में हो रही प्रगति को कुछ महत्व दे रहे हैं। इससे बिजली, पूंजीगत सामान और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं जैसे विकास-उन्मुख क्षेत्रों में चुनिंदा खरीदारी बढ़ी है, जो अपनी दीर्घकालिक क्षमता के कारण लगातार निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।"
ये भी पढ़ें - Reliance ला रही शानदार मौका: बिना मेहनत के होगी तगड़ी कमाई! 24 अप्रैल की तारीख का रखें ध्यान
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing Today: फ्लैट बंद हुआ मार्केट, पूरे दिन रहा उतार-चढ़ाव
20 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स में मामूली बदलाव के साथ बंद (Stock Market Closing Today) हुआ। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 78,520.30 पर और निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।
निफ्टी में बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में Trent, SBI, JSW Steel, Asian Paints और Grasim Industries शामिल रहे, जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में Jio Financial, Hindalco, HDFC Life, Tata Motors Passenger Vehicles और Kotak Mahindra Bank शामिल रहे।
Trent Share Price: 22 अप्रैल की बैठक से पहले उछला ट्रेंट का शेयर
22 अप्रैल की मीटिंग से पहले ट्रेंट का शेयर 3.9% बढ़कर ₹4,267 पर पहुंचा। कंपनी परसों की मीटिंग में बोनस शेयर जारी करने, डिविडेंड और फंड जुटाने की योजनाओं पर फोकस करेगी।
अदाणी पावर ने अदाणी पोर्ट्स को पछाड़ा, बनी Adani ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी
Adani Stocks Today LIVE: अदाणी पावर ने अदाणी पोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए अदाणी ग्रुप की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है। इसकी मार्केट कैप ₹3.9 लाख करोड़ है, जबकि अदाणी पोर्ट्स की मार्केट कैप ₹3.6 लाख करोड़ है।
Stock Market Today LIVE: शेयर बाजार ने गंवा दी बढ़त
सोमवार को शेयर बाजार (Share Market Today Live Updates) हल्की बढ़त के साथ खुला था। मगर दिन चढ़ने के साथ शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
दोपहर पौने 3 बजे सेंसेक्स 162 अंक ऊपर 78,655.48 पर और निफ्टी करीब 50 अंक चढ़कर 24,403.20 पर है।
Groww Q4 Results Today: ये रहे ग्रो के बाकी आंकड़े
बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो की पैरेंट) का EBIDTA साल-दर-साल आधार पर 141.81% बढ़कर 388 करोड़ से 939 करोड़ हो गया, जबकि Groww के प्लेटफॉर्म का EBIDTA 66.93% रहा।
बाजार में गिरावट के बावजूद, Groww के एक्टिव यूजर्स में 19.86% की बढ़ोतरी हुई और कस्टमर एसेट्स (स्टॉक्स और MF में) साल-दर-साल आधार पर 34.7% बढ़े।
म्यूचुअल फंड SIP इनफ्लो में 34.85% की बढ़ोतरी हुई और बाजार में गिरावट के बावजूद, म्यूचुअल फंड AUM 38.91% बढ़ा।
MTF और कमोडिटी ट्रेडिंग ने रेवेन्यू के डायवर्सिफिकेशन को बढ़ावा दिया: कुल इनकम में इक्विटी डेरिवेटिव्स की हिस्सेदारी Q4FY25 में 57% से घटकर Q4FY26 में साल-दर-साल आधार पर 55% रह गई।
Adani Power Share Price Today: अदाणी पावर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर
सोमवार को अदाणी पावर का शेयर 3% से अधिक उछलकर ₹205.25 के नए रिकॉर्ड ऊँचे स्तर पर पहुँच गया। यह उछाल तब आया जब कंपनी ने घोषणा की कि अदाणी एटॉमिक एनर्जी ने अपनी फुली सब्सिडियरी कंपनी 'कोस्टल-महा एटॉमिक एनर्जी' को शुरू कर लिया है, जिससे उसकी परमाणु ऊर्जा से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को और बढ़ावा मिला है।
Groww Q4 Results: ग्रो के प्रॉफिट और रेवेन्यू में जोरदार उछाल
ग्रो ने अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं। Q4 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 122% बढ़कर ₹686 करोड़ हो गया। वही कंपनी के रेवेन्यू में 87% का इजाफा हुआ है।
FMCG Stocks Today: किन एफएमसीजी स्टॉक्स में दिख रहा दम?
Healthcare Shares Today: हेल्थकेयर शेयरों में 8% तक की तेजी
Sterling and Wilson Share Price Today: कोल इंडिया ने जताया कंपनी पर भरोसा
स्टर्लिंग एंड विल्सन को कोल इंडिया से बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे कोल इंडिया ने 3,490 करोड़ रुपये का सोलर प्रोजेक्ट दिया है, जिसके बाद Sterling and Wilson के शेयर में 14% से अधिक की उछाल आई है।
SBI Share Price Today: एसबीआई के शेयर में मजबूती
आज सोमवार को भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयर में मजबूती दिख रही है। इसका शेयर दोपहर 12 बजे 3.29 फीसदी की तेजी के साथ 1115.90 रुपये पर है।
IEX Share Price Today: औंधे मुंह गिरा IEX का शेयर
Indian Energy Exchange Share Today: करीब पौने 12 बजे आईईएक्स का शेयर BSE पर 7.15 फीसदी गिरकर 125.95 रुपये पर है। यह गिरावट तब आई है, जब केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) ने मार्केट कपलिंग नियमों के लिए एक ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जारी किया है, जिसमें 'ग्रिड इंडिया' को मार्केट कपलिंग ऑपरेटर (MCO) के रूप में नामित किया गया।
यह IEX की उस याचिका के खारिज होने के बाद हुआ है, जिसमें उसने CERC द्वारा पहले प्रस्तावित 'मार्केट कपलिंग फ्रेमवर्क' का विरोध किया था।
Stock Market LIVE Today: साढ़े 11 बजे सेंसेक्स के कौन-से शेयरों में है मजबूती?
BHEL Share Price Today: बीएचईएल का कुल टर्नओवर ₹32,350 करोड़ रहा
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL Share Price Today) का शेयर सोमवार, 20 अप्रैल को 5% तक उछला है। यह बढ़त तब देखने को मिल रही है, जब कंपनी ने पिछले शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद पूरे वित्त वर्ष के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का कुल टर्नओवर ₹32,350 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18% की वृद्धि है।
BHEL Share Price Today: बीएचईएल के शेयर में जोरदार तेजी
आज BSE पर बीएचईएल का शेयर 316.79 रुपये के मुकाबले 318.53 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 333.79 रुपये तक गया है। पौने 11 बजे ये शेयर 15.95 रुपये या 5.03 फीसदी उछलकर 332.74 रुपये पर है।
ICICI Bank Share Price Today: तिमाही नतीजों के बाद उछला शेयर
साढ़े 10 बजे आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.28 फीसदी की उछाल के साथ 1,364.75 रुपये पर है। बैंक ने Q4FY26 के लिए अपने नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 13,701.7 करोड़ रुपये हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII), जो मुख्य कमाई का एक अहम पैमाना है, 8.4 प्रतिशत बढ़कर 22,979.2 करोड़ रुपये हो गई।
Yes Bank Share Price Today: प्रॉफिट में हुआ 45% इजाफा
YES Bank को JM Financial की ओर से 17 प्रतिशत का डाउनसाइड टार्गेट मिला है, जबकि बैंक ने मार्च तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में 45 प्रतिशत की मजबूत सालाना (YoY) बढ़त दर्ज की है। Q4 को एक अच्छा तिमाही बताते हुए, ब्रोकरेज ने कहा कि रिकवरी की धीमी गति FY27 में YES Bank के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
Reliance Share Price Today: रिलायंस करेगी 24 अप्रैल को नतीजों और डिविडेंड का एलान
24 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बोर्ड एक बैठक करेगा। उस बैठक में Q4 नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी एलान किया जाएगा। रिलायंस पिछले 2 सालों से लगातार डिविडेंड देती आ रही है।
Reliance Share Price Today: रिलायंस के शेयर में हल्की गिरावट
आज रिलायंस के शेयर में हल्की गिरावट दिख रही है। करीब 9.40 बजे BSE पर इसका शेयर 5.35 रुपये या 0.39 फीसदी गिरकर 1359.75 रुपये पर है।
Sensex Shares Today: साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के अधिकतर शेयर लाल निशान में
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये की पॉजिटिव शुरुआत
सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। आज रुपया शुक्रवार के 92.92 के बंद भाव के मुकाबले 92.82 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला है।
Top Nifty Stocks Today: निफ्टी के किन शेयरों में है तेजी?
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में ICICI Bank, Trent, Adani Enterprises और L&T शामिल रहे, जबकि नुकसान वाले शेयरों में Jio Financial, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Bharat Electronics और Bajaj Auto शामिल हैं।
Stock Market Today LIVE: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार
सोमवार को शेयर बाजार (Share Market Today Live Updates) हल्की बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स 78,493.54 के मुकाबले करीब 140 अंकों की बढ़त के साथ 78,632.90 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 38 अंकों की बढ़त के साथ 24,391.50 पर शुरुआत की।