Today Stock Market Highlights: मार्केट में आई शानदार तेजी, निवेशकों ने ईरान-यूएस टेंशन को किया दरकिनार; सभी सेक्टोरल इंडेक्स उछले
Sensex Today, Nifty Today Highlights: 21 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए (Stock Market Closing Today), जिसमें निफ्टी 24,550 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 753.03 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,273.33 पर, और निफ्टी 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार मजबूती के साथ हुआ बंद
नई दिल्ली। 21 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए (Stock Market Closing Today), जिसमें निफ्टी 24,550 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 753.03 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,273.33 पर, और निफ्टी 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी आई।
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में Nestle India, HUL, Trent, ICICI Bank और Bajaj Finance शामिल रहे, जबकि सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में SBI Life Insurance, Bharat Electronics, Jio Financial, Dr Reddy's Labs और Titan Company शामिल रहे।
आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। इनमें FMCG और Realty इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि Bank और Telecom इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी की Reliance ला रही शानदार मौका, बिना मेहनत के होगी तगड़ी कमाई! 3 दिन बाद है बड़ा दिन
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing Today: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
21 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 24,550 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 753.03 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,273.33 पर, और निफ्टी 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,576.60 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी आई।
Nestle Q4 Results: नतीजों के साथ नेस्ले ने किया डिविडेंड के एलान
Nestle India ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। इसमें कंपनी का लाभ लगभग 26 प्रतिशत बढ़कर 1,114.1 करोड़ रुपये हो गया कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया है। कमाई की घोषणा के बाद Nestle India के शेयर में उछाल आया। NSE पर स्टॉक 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,337 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
HCL Technologies Share Price Today: नतीजों से पहले शेयर में तेजी
आज एचसीएल टेक का शेयर करीब सवा 2 बजे 1 फीसदी की मजबूती के साथ 1,442.30 रुपये पर है। तिमाही नतीजों से पहले इसके शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
Q4 Results Today: इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे। इनमें साइएंट DLM, महिंद्रा EPC इरिगेशन और परसिस्टेंट सिस्टम्स शामिल हैं।
UN की नई रिपोर्ट में भारत की विकास दर को लेकर बड़ा अनुमान
भारत की अर्थव्यवस्था के इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग एशिया व प्रशांत (ईएससीएपी) ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाएं 2025 में 5.4 प्रतिशत की दर से बढ़ीं, जबकि 2024 में वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत थी। इसमें भारत की मजबूत वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा।
पढ़ें पूरी खबर - ग्रीन जॉब्स और PLI स्कीम ने दिखाई ताकत: UN ने की भारत की तारीफ, देश में पैदा हुईं 13 लाख नई नौकरियां; GDP पर क्या कहा?
ऑयल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी के साथ समझौता किया
Oil India Share Price Today: दोपहर डेढ़ बजे ऑयल इंडिया का शेयर BSE पर 1 फीसदी की गिरावट के साथ 466.65 रुपये पर है। बता दें कि ऑयल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी ऑयल ग्रीन एनर्जी (ओजीईएल) ने अक्षय ऊर्जा के विकास, खरीद और आपूर्ति में सहयोग के लिए नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के साथ एक समझौता किया है।
Stock Market LIVE Today: तेजी के बीच 79200 के पार निकला सेंसेक्स
दोपहर पौने 1 बजे मार्केट में तेजी बरकरार है। सेंसेक्स 79200 के पार निकल गया है, जबकि सेंसेक्स के शेयरों में से ट्रेंट-बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स में सबसे अधिक तेजी है।
Realty Stocks Today: कौन से रियल्टी शेयरों में दिख रही चमक?
JSW Steel ने दक्षिण कोरिया की POSCO के साथ JV समझौता किया
JSW Steel Share Price Today: कंपनी ने दक्षिण कोरिया की POSCO के साथ JV समझौता किया है। ये समझौता ओडिशा में 6 mtpa का ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए किया है। पौने 12 बजे इसका शेयर 1.16 फीसदी उछलकर 1,289.70 रुपये पर है।
Bank Shares Today: इन बैंक शेयरों में दिख रहा दम
Mahindra & Mahindra Share Target: महिंद्रा के शेयर के लिए BUY रेटिंग
नोमुरा ने M&M पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी और इसका टार्गेट प्राइस ₹4,662 तय किया है। वहीं आज 11 बजे इसका शेयर BSE पर 0.90 फीसदी चढ़कर 3,248.40 रुपये पर है।
Lemon Tree Hotels Share Today: 13 फीसदी से ज्यादा उछला लेमन ट्री होटल्स
मंगलवार के कारोबार में लेमन ट्री होटल्स के शेयर में शानदार तेजी दिख रही है। इसका शेयर पौने 11 बजे 13.13 फीसदी उछलकर 127.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने कहा है कि ये अपने ब्रांड के तहत गरुड़ेश्वर में 90 कमरों वाली एक प्रॉपर्टी जोड़ेगी, जिसका मैनेजमेंट इसकी यूनिट कार्नेशन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
Groww Share Price Today: बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के 1.15 मिलियन शेयरों में हुआ ब्लॉक ट्रेड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लॉक डील में Billionbrains Garage Ventures, जो कि ग्रो की पैरेंट कंपनी है, के 1.15 मिलियन शेयरों का लेन-देन हुआ है। इस खबर के बीच कंपनी का शेयर साढ़े 10 बजे BSE पर 6.73 फीसदी चढ़कर ₹209.31 पर है।
TVS मोटर कंपनी ने Hyundai Motor के साथ समझौता किया
TVS मोटर कंपनी ने इलेक्ट्रिक माइक्रोमोबिलिटी थ्री-व्हीलर्स (जिनमें उनके वर्शन या वेरिएंट भी शामिल हैं) के डेवलपमेंट, निर्माण और कमर्शियलाइजेशन के लिए Hyundai मोटर कंपनी के साथ एक जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) किया है।
इसके अलावा, कंपनी ने जाम्बियाई बाजार में अपनी आधिकारिक एंट्री की घोषणा की। अफ्रीका में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए, उसने जामोटो मैन्युफैक्चरिंग को अपना आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है।
Adani Ports Share Today: अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदानी पोर्ट्स के 1.08 मिलियन शेयरों में ब्लॉक डील हुई है। इस खबर के बीच इसके शेयर में 1.30 फीसदी की तेजी है। 10 बजे तक के कारोबार में ये 1604.60 रुपये तक ऊपर गया है।
Nifty Midcap 100 Stocks Today: इन मिडकैप शेयरों में दिख रही तेजी
Sensex Stocks LIVE Today: साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के शेयरों का हाल कैसा?
Rupee vs Dollar: कमजोरी के साथ खुला रुपया
मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है। इसने सोमवार के 93.12 के बंद स्तर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 93.30 प्रति डॉलर पर शुरुआत की है।
Top Stocks Today: कौन-से शेयरों में दिख रही तेजी और गिरावट?
शुरुआती कारोबार में निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं, जबकि गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में SBI लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS और HDFC लाइफ शामिल हैं।
Stock Market Today: मार्केट में बढ़ी थोड़ी तेजी
हल्की तेजी के साथ शुरुआत के बाद शेयर बाजार में बढ़ोतरी में इजाफा हुआ है। करीब 9.25 बजे ये सेंसेक्स 409 अंक चढ़कर 78,929.45 पर और निफ्टी 108 अंक मजबूत होकर 24,472.70 पर पहुंच गया है।
Stock Market Today LIVE: शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच, 21 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) मामूली बदलाव के साथ खुला है। सेंसेक्स (Sensex Today LIVE) 78.520.30 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 97 अंक उछलकर 78,617.16 पर खुला है, जबकि निफ्टी (Nifty Today LIVE) ने मात्र 10 अंकों की बढ़त के साथ 24,374.55 पर शुरुआत की।