Today Share Market Highlights: शेयर बाजार क्रैश, 72000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; सभी सेक्टरों में हुई बिकवाली
Today Share Market Closing: शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली के चलते Nifty 22,331 पर बंद हुआ।

मार्केट में आई भारी गिरावट, 22350 के नीचे बंद हुआ निफ्टी
नई दिल्ली। 30 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स में भारी गिरावट (Stock Market Closing) देखने को मिली, और सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली के चलते Nifty 50 22,331 पर बंद हुआ। आज बाजार बंद होने पर, Sensex 1,635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 पर रहा और Nifty 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 पर बंद हुआ। आज सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली, जिनमें ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और PSU बैंक के शेयरों में 2-4% की गिरावट आई।
इसके अलावा Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स में लगभग 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे। वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, ओएनजीसी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में बढ़त दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: फिसलेगा शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट; एनटीपीसी, कोल इंडिया समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद
30 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली, और सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली के चलते Nifty 50 22,331 पर बंद हुआ। आज बाजार बंद होने पर, Sensex 1,635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 पर रहा और Nifty 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 पर बंद हुआ।
आज सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली, जिनमें ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और PSU बैंक के शेयरों में 2-4% की गिरावट आई।
Sensex Stocks LIVE: 3 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों का क्या रहा हाल?

NSE ने OFS भागीदारी के लिए शेयरधारकों की रुचि मांगी
NSE IPO Update: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इसने मौजूदा शेयरधारकों से संपर्क करके, 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के जरिए इसमें हिस्सा लेने की उनकी इच्छा जाननी चाही है।
कोल इंडिया को तेलंगाना पावर जनरेशन कॉर्प से मिला ऑर्डर
Coal India Share Price LIVE Today: कोल इंडिया को तेलंगाना पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन से चौटुप्पल में 750 MWh (4 घंटे के लिए 187.5 MW) का BESS प्लांट लगाने के लिए ऑर्डर मिला है। इस प्लांट का टैरिफ 3.14 लाख रुपये प्रति MW प्रति माह होगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 1,057.09 करोड़ रुपये है। सवा दो बजे कोल इंडिया का शेयर 2.30 फीसदी उछलकर 455.30 रुपये पर है।
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत
आज डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है। भारतीय रुपया शुक्रवार के 94.81 के बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त के साथ 94.60 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
BHEL Share Price Today: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को NTPC से ऑर्डर मिला
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स या बीएचईएल को NTPC से ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर 3x800 MW तेलंगाना चरण-II STPP (मुख्य संयंत्र पैकेज) के लिए है। इसके बीच बीएचईएल का शेयर आज करीब 1 बजे 0.82 फीसदी गिरकर 252.75 रुपये पर है।
Sugar Stocks Today: चीनी शेयरों में शानदार तेजी

Share Market LIVE Updates: 12 बजे मार्केट का हाल कैसा?
दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 1189.76 अंक गिरकर 72,393.46 पर है, जबकि इस समय निफ्टी 338.75 अंकों की कमजोरी के साथ 22,480.85 पर है। 
IPO से पहले शेयर कैसे खरीदते हैं?
भारत में आईपीओ (IPO) निवेशकों के लिए काफी आकर्षक ऑप्शन है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किसी कंपनी के शेयर उसके आधिकारिक लिस्टिंग से पहले भी खरीदे जा सकते हैं। इसे अनलिस्टेड मार्केट या ग्रे-मार्केट कहा जाता है। हालांकि इसमें मौके के साथ जोखिम भी जुड़े होते हैं, इसलिए निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूरी है।
पूरी खबर पढ़ें - IPO से पहले शेयर खरीदने का 'सीक्रेट': अनलिस्टेड मार्केट से मुनाफे का मौका, पर इन बातों से रहें सावधान!
Central Mine Planning Share Price: 7 फीसदी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग
CMPDI का शेयर आज NSE पर 160 रुपये और BSE पर 162.8 रुपये पर लिस्ट हुआ। जबकि इसका इश्यू प्राइस 172 रुपये प्रति शेयर था, जो 7 फीसदी डिस्काउंटेड लिस्टिंग को दर्शाता है।
Finance Shares Today: फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में कौन उछला?

Auto Stocks Today: 10.30 बजे सभी ऑटो शेयर लाल निशान में

IRB Share Price: शेयर का दाम हुआ आधा, मगर क्यों?
IRB Infrastructure ने अपने 1:1 बोनस शेयर इश्यू के लिए 1 अप्रैल, 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इससे मार्केट को काम करने के लिए एक क्लियर टाइमलाइन मिल गई है। शेयरों का अलॉटमेंट 2 अप्रैल, 2026 को होना है, और बोनस-एडजस्टेड शेयरों में ट्रेडिंग आज से शुरू हो गई है। इससे कंपनी के शेयर का मार्केट प्राइस आधा रह गया है। इसके बाद इसके शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी आई है।
Airtel Share Price LIVE: एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर में गिरावट
एजीआर की किस्त जमा करने की खबर के बीच एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर गिरे हैं। करीब 10 बजे एयरटेल का शेयर 0.61 रुपये या 1.84 फीसदी गिरकर 32.53 रुपये पर है, जबकि एयरटेल का शेयर 1.87 फीसदी फिसलकर 1807.65 रुपये पर है।
पढ़ें पूरी खबर - एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को 31 मार्च तक चुकाने होंगे AGR के ₹10,000 करोड़, DoT ने किया क्लियर; शेयर टूटे
एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को देना होगा बकाया AGR
भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को अपने बकाया एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) की किस्त 31 मार्च तक जमा करनी होगी। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) की तरफ से ये बात कही गयी है। इन दोनों कंपनियों को 31 मार्च तक सरकार को लगभग ₹10,000 करोड़ का भुगतान करना होगा। DoT के अनुसार इन कंपनियों को वोडाफोन आइडिया (Vi) की तरह कोई राहत नहीं मिली और ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इन्हें एजीआर की किस्त जमा करनी होगी।
Sensex LIVE Updates: सेंसेक्स के किन शेयरों में गिरावट?

Sensex LIVE Updates: 73000 के नीचे खुला सेंसेक्स
सेंसेक्स 73,583.22 के मुकाबले 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,565.22 पर खुला। इस समय ये 975.71 अंक या 1.33 फीसदी गिरकर 72,607.51 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से बीईएल, रिलायंस और पावर ग्रिड को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान में हैं।
Share market Today Live: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 22600 के नीचे खुला निफ्टी
निगेटिव वैश्विक संकेतों के बीच आज शेयर बाजार (Share market Today Live) गिरावट के साथ खुला। निफ्टी ने 22600 के नीचे शुरुआत की। निफ्टी 22,819.60 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 22,549.65 पर खुला। 9.20 बजे ये 312 अंक या 1.37 फीसदी गिरकर 22,507.60 पर है।
Crude Oil LIVE Price: तेल के दाम 115 डॉलर के पार
सोमवार को ग्लोबल ऑयल की कीमतों में तेज उछाल आया, क्योंकि यमन के ईरान-समर्थित हूतियों ने मध्य-पूर्व संघर्ष में शामिल होने का एलान कर दिया है। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सवा 3% बढ़कर 116.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर - हूतियों के मिडिल ईस्ट संघर्ष में शामिल होने से तेल कीमतों में उछाल, 115 डॉलर के पार पहुंचे रेट; अब आगे क्या?