सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोल इंडिया के बड़े ऑर्डर से ₹5 हजार करोड़ वाली कंपनी के शेयर को लगे पंख, ताबड़तोड़ चढ़ा भाव; आपने खरीदा क्या?

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 12:45 PM (IST)

    स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (Sterling and Wilson Share Price) को कोल इंडिया से राजस्थान के बीकानेर में 875 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्टर्लिंग एंड विल्सन के शेयर में उछाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 5,206.59 करोड़ रुपये है। इस कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया (Coal India) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कोल इंडिया से ऑर्डर मिलते ही कंपनी के शेयर को भी पंख लग गए हैं। आइए जानते हैं कौन-सी है ये कंपनी।

    स्टर्लिंग एंड विल्सन को मिला ऑर्डर

    हम बात कर रहे हैं स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी की। सोमवार को स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (Sterling and Wilson Renewable Energy Share Price) का शेयर 14.75 प्रतिशत की उछाल के साथ 222.95 रुपये पर पहुंच गया।
    कंपनी ने कोल इंडिया से एक बड़ा ऑर्डर मिलने की घोषणा की, जिसका शेयर पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर में 875 MW का सोलर पावर प्रोजेक्ट बनाने के लिए कोल इंडिया के कॉन्ट्रैक्ट में वह सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर सामने आई है।

    मार्केट कैपिटल के मुकाबले 75% का ऑर्डर

    मौजूदा भाव पर स्टर्लिंग एंड विल्सन की मार्केट कैपिटल 5,206.59 करोड़ रुपये है, जबकि इसे कोल इंडिया से मिले ऑर्डर की वैल्यू 3,550 करोड़ रुपये है। यानी कंपनी को अपनी मार्केट कैप का करीब 75 फीसदी बड़ा ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि इसके शेयर में शानदार तेजी है।

    कुल कितने करोड़ रुपये के हो गए ऑर्डर

    स्टर्लिंग एंड विल्सन को महाराष्ट्र में एक प्राइवेट बिजली बनाने वाली कंपनी से 50 MW के सोलर प्रोजेक्ट के लिए एक और ऑर्डर भी मिला है। इन नए ऑर्डर्स के साथ, कंपनी ने बताया कि FY26 के लिए उसके कुल ऑर्डर 10,062 करोड़ रुपये से अधिक के हो गए हैं।

    कई देशों में फैला है कारोबार?

    स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी भारत और विदेशों में सोलर, विंड, हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट बनाती है। कंपनी ने बताया कि उसके पास 26.1 GWp से ज़्यादा का पोर्टफोलियो है और वह 28 देशों में 10.1 GWp के सोलर प्रोजेक्ट्स के मेंटेनेंस ऑपरेशंस को मैनेज करती है।

    ये भी पढ़ें - 45% एनालिस्ट्स ने दी SELL रेटिंग...फिर भी 5% उछला BHEL का शेयर; तेजी की कहीं ये खास वजह तो नहीं?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)