30 रुपये के इस छुटकू शेयर ने किया मालामाल, एक महीने में 61% भागा; आज फिर लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज से अलग हुई STL Networks ने शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। 25 सितंबर को BSE पर लिस्टिंग के बाद, कंपनी का शेयर 30.3 रुपये ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) से डीमर्जर के बाद बनी नई कंपनी STL Networks के शेयर स्टॉक मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। आज STL नेटवर्क्स के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। एक स्वतंत्र इकाई के रूप में यह कंपनी मुख्य रूप से डेटा सेंटर, क्लाउड नेटवर्क और साइबर सुरक्षा जैसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है। अपनी इस नई पहचान और मजबूत बिजनेस मॉडल के साथ कंपनी ने हाल ही में 25 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सफलतापूर्वक अपनी लिस्टिंग दर्ज की है।
एक महीने में इतना मिला रिटर्न
लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। वर्तमान में कंपनी के शेयर की कीमत (STL Networks Share Price) 30.3 रुपये है और इसका कुल मार्केट कैप 1,478 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। निवेशकों को इस शेयर से अल्पावधि में ही शानदार मुनाफा मिला है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 61.82 फीसदी का भारी-भरकम रिटर्न दिया है, जबकि महज पिछले 5 दिनों के भीतर ही इसके शेयरों में 35.22 फीसदी की शानदार उछाल दर्ज की गई है।
कंपनी प्रमुख ग्राहक में कौन-कौन शामिल
STL Networks का कारोबार केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी मजबूत पकड़ है। कंपनी के अंतर्गत तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां (WoS) काम करती हैं, जिनमें स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज यूके वेंचर्स लिमिटेड, एसटीएल यूके होल्डको लिमिटेड और क्लियरकॉम ग्रुप लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा, ब्राजील में स्टरलाइट कॉन्डुस्पार इंडस्ट्रियल लिमिटेड के साथ इसका एक जॉइंट वेंचर भी संचालित होता है। अपने बेहतरीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के दम पर कंपनी ने कई दिग्गज कॉरपोरेट और सरकारी ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है। इसके प्रमुख ग्राहकों में भारती एयरटेल लिमिटेड, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), बीएसएनएल (BSNL) और रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 45% एनालिस्ट्स ने दी SELL रेटिंग...फिर भी 5% उछला BHEL का शेयर; तेजी की कहीं ये खास वजह तो नहीं?
बाजार में प्रतिद्वंद्वियों से सीधी टक्कर
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी सेवाओं के क्षेत्र में STL Networks का सीधा मुकाबला रेलटेल और रूट मोबाइल जैसी स्थापित कंपनियों से है। जहां रेलटेल कॉर्पोरेशन 327.60 रुपये के शेयर मूल्य और 10,513.97 करोड़ रुपये के विशाल मार्केट कैप के साथ बाजार में मजबूत स्थिति में है (जिसका एक साल का रिटर्न 8.25% है), वहीं रूट मोबाइल का शेयर 507.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है और इसका मार्केट कैप 3,198.33 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा जीटीएल (GTL) भी इस क्षेत्र का एक अन्य खिलाड़ी है, जिसका मार्केट कैप महज 119.56 करोड़ रुपये है। चूंकि STL Networks शेयर बाजार में एक नई कंपनी है, इसलिए इसके लंबी अवधि के रिटर्न के आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि कंपनी ने अपनी नवीनतम तिमाही में 10.51 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जबकि इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी रेलटेल और रूट मोबाइल मुनाफे में चल रहे हैं। इसके बावजूद, कंपनी के शेयरों में हालिया भारी उछाल यह दर्शाता है कि निवेशकों को इसके डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विजन और भविष्य की विकास संभावनाओं पर पूरा भरोसा है।
SOURCE
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।