सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1740% का रिटर्न, ₹214 के इस शेयर ने एक साल के भीतर 1 लाख के बना दिए 1800000 रुपये

    Updated: Sun, 31 May 2026 01:17 PM (IST)

    सुरभि इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर ने एक साल में 1747% का चौंकाने वाला रिटर्न दिया है, जिससे ₹1 लाख का निवेश ₹18.4 लाख हो गया। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुरभि इंडस्ट्रीज शेयर ने एक साल में 1747% रिटर्न दिया।

    2. ₹1 लाख का निवेश बढ़कर ₹18.4 लाख हो गया।

    3. छोटे मार्केट कैप और वित्तीय चिंताओं पर ध्यान दें।

    नई दिल्ली। पिछले एक साल में शेयर बाजार में कई कहानियां बनीं, लेकिन सुरभि इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Surbhi Industries Share Price) की कहानी सबसे अलग है। अगस्त 2022 में जहां यह शेयर महज 2 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, आज यह ₹214 के स्तर पर पहुंच चुका है। एक साल के भीतर इसने निवेशकों को 1,747% का चौंका देने वाला रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने एक लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसके पास करीब 18 लाख 40 हजार रुपये हो जाते।

    4 साल में 10713% का जबरदस्त रिटर्न

    कंपनी 1992 में स्थापित हुई थी और मुख्य रूप से सिंथेटिक ट्विस्टेड यार्न तथा निटेड फैब्रिक्स का निर्माण करती है। इन उत्पादों का इस्तेमाल गारमेंट्स, साड़ियों, होम फर्निशिंग और इंडस्ट्रियल टेक्सटाइल्स में होता है। लंबे समय में भी कंपनी के शेयर का रिटर्न गजब रहा है। पिछले 4 साल में शेयर ने लगभग 10,713% का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में भी शेयर में 750% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। हालांकि हालिया ट्रेंड थोड़ा सतर्क करने वाला है। पिछले 5 दिनों में शेयर 9.66% गिर चुका है।

    मार्केट कैप सिर्फ 73.6 करोड़ पर रिटर्न ने मचाया धमाल

    वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन मात्र ₹73.6 करोड़ है। शेयर की बुक वैल्यू के मुकाबले यह 3.86 गुना पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी लगातार मुनाफा कमा रही है, लेकिन पिछले 5 सालों में सेल्स ग्रोथ सिर्फ 11.8% ही रही है, जो काफी मामूली मानी जाती है। छोटी कैप वाली कंपनियां तेजी से बढ़ सकती हैं, लेकिन उतनी ही तेजी से गिरावट भी आ सकती है।

    क्या हैं चिंताजनक बातें

    • कंपनी डिविडेंड नहीं दे रही है।
    • इंटरेस्ट कवरेज रेशियो कम है।
    • पिछले 3 सालों का औसत रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) केवल 7.57% है।
    • मुनाफे में अन्य आय का हिस्सा भी शामिल है, जो ₹2.26 करोड़ है।
    • टैक्स रेट भी अपेक्षाकृत कम दिख रहा है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    खबरें और भी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)