सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, फिर भी सुजलॉन शेयर धड़ाम; क्यों आई गिरावट, कल तूफान बनेंगे स्टॉक?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:17 PM (IST)

    Suzlon Q3 Results: मजबूत Q3 नतीजों के बावजूद सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 6% गिर गया। कंपनी का शुद्ध लाभ 14.8% बढ़कर ₹445.2 करोड़ और राजस्व 42.4% बढ़कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, फिर भी सुजलॉन शेयर धड़ाम; क्यों आई गिरावट, कल तूफान बनेंगे स्टॉक?

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    Suzlon Q3 Results: मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर धड़ाम हो गया। गुरुवार 5 फरवरी को कंपनी का स्टॉक इंट्राडे में करीब 6% तक (Suzlon Share Price) टूट गया, जिससे निवेशक हैरान रह गए, क्योंकि कागजों पर कंपनी की कमाई और कारोबार दोनों में तगड़ी बढ़त दिखी।

    15 फीसदी बढ़ा कंपनी का मुनाफा

    दिसंबर तिमाही (Q3) में सुजलॉन का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹445.2 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹387 करोड़ के मुकाबले करीब 14.8% ज्यादा है। यानी मुनाफा साफ तौर पर मजबूत रहा। कंपनी ने एक अलग बयान में तिमाही शुद्ध लाभ लगभग ₹445 करोड़ बताया, जो सालाना आधार पर करीब 15% की वृद्धि दर्शाता है।

    रेवेन्यू में भी आया दमदार उछाल

    रेवेन्यू में और भी दमदार उछाल देखने को मिला। कंपनी की आय सालाना आधार पर 42.4% बढ़कर ₹2,968 करोड़ से ₹4,228.1 करोड़ हो गई। बढ़ती बिक्री का असर ऑपरेटिंग प्रदर्शन पर भी दिखा। EBITDA 48% बढ़कर ₹730.5 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹493 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 17.3% पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 16.6% था, यानी 70 बेसिस पॉइंट का सुधार।

    यह भी पढ़ें- Suzlon Energy, टाटा पावर जैसे एनर्जी शेयरों को बजट 2026 से मिल सकता है बूस्ट, न्यूक्लियर सेक्टर के ये स्टॉक बनेंगे रॉकेट!

    कंपनी के ऑर्डर बुक भी रिकॉर्ड?

    कंपनी की ऑर्डर बुक भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। तिमाही के अंत में ऑर्डर बुक 6.4 गीगावॉट रही। इसी दौरान 617 मेगावॉट की डिलीवरी की गई, जो सुजलॉन के इतिहास की किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा है। फिलहाल 2.4 गीगावॉट के ऑर्डर पर काम चल रहा है। कंपनी के पास ₹1,556 करोड़ की नेट कैश पोजीशन भी है, जो मजबूत बैलेंस शीट का संकेत है।

    क्या बोले सुजलॉन ग्रुप के CEO?

    सुजलॉन ग्रुप के CEO जेपी चलसानी ने कहा कि रिकॉर्ड डिलीवरी के बावजूद ऑर्डर बुक बढ़ी है, जो मजबूत मांग और बेहतर एग्जीक्यूशन दिखाता है। उन्होंने 25 गीगावॉट से ज्यादा की प्रोजेक्ट डेवलपमेंट पाइपलाइन को भविष्य की ग्रोथ का बड़ा आधार बताया। वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 58% बढ़कर ₹11,211 करोड़ हो गया। इस दौरान वॉल्यूम ग्रोथ 66% रही और कुल डिलीवरी 1,625 मेगावॉट रही।

    फिर भी शेयर दबाव में है। स्टॉक ₹47.55 के आसपास कारोबार (Suzlon Stock Price) कर रहा है, जो अपने हालिया उच्च स्तर ₹84 से करीब 50% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹65,390 करोड़ है। मजबूत नतीजों के बावजूद मुनाफावसूली और बाजार की धारणा ने शेयर पर दबाव बनाए रखा।

     
    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)