सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nelco Share Price: टाटा ग्रुप के इस स्टॉक ने फिर से रचा इतिहास! 16 महीने बाद एक दिन में इतनी बड़ी तेजी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 12:32 PM (IST)

    टाटा समूह की कंपनी नेल्को लिमिटेड के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद 13% तक की उछाल आई। कंपनी ने Q4 रिजल्ट में मुनाफे में लौटने की जानकारी दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नेल्को के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी NELCO लिमिटेड के शेयर 21 अप्रैल को 13% तक उछल गए। खास बात है कि इस तेजी के साथ ही शेयर ने फिर से एक रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, दिसंबर 2024 के बाद से इस शेयर में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। नेल्को के शेयर में यह तेजी तिमाही नतीजों (NELCO Q4 Result) के एलान के बाद आई है। कंपनी ने Q4 रिजल्ट में बताया कि कंपनी, बीती तिमाही में मुनाफे में लौट आई है। कंपनी ने ₹1.1 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे ₹4.1 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था।

    21 अप्रैल को नेल्को के शेयर 680 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 766 रुपये पर पहुंच गए। खास बात है कि इस कंपनी के शेयरों में 1 अप्रैल से लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

    2025 में 40% नेगेटिव रिटर्न

    नेल्को के शेयरों के लिए साल 2025 काफी खराब रहा, क्योंकि इस वर्ष यह शेयर 42 फीसदी से ज्यादा टूटा। 2025 में नेल्को के शेयरों ने 1416.90 रुपये का हाई लगाया था और 729.50 रुपये का निचला स्तर छुआ था। वहीं, इस साल यह स्टॉक 500 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था, और लोअर लेवल से इसमें फिर से खरीदारी देखने को मिली।

    कैसे रहे NELCO के Q4 रिजल्ट

    तिमाही के लिए राजस्व में भी पिछले वर्ष की तुलना में 17.3% की वृद्धि हुई और यह ₹67.5 करोड़ से बढ़कर ₹79.2 करोड़ हो गया। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ ही प्रति शेयर ₹1 के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा। टाटा पावर, नेल्को की प्रमोटर कंपनी है और मार्च तिमाही तक कंपनी में उसकी 50% हिस्सेदारी थी।

    ये भी पढ़ें- इन 2 डिफेंस कंपनियों के हाथ लगा जैकपॉट! मिला एडवांस्ड हथियार बनाने का सरकारी लाइसेंस, आपने शेयर खरीदे क्या?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)