3486 करोड़ के घाटे का टाटा मोटर्स PV के शेयरों पर असर, क्या और गहराएगी गिरावट, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट प्राइस
Q3 के खराब नतीजों के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर गिरावट के साथ खुले हैं। हालांकि, निचले स्तरों से इनमें रिकवरी देखने को मिल रही है। टाटा ...और पढ़ें
-1770349425366_m.webp)
टाटा मोटर्स ने कल पेश किए तीसरी तिमाही के नतीजे
नई दिल्ली। तीसरी तिमाही के खराब नतीजों के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर ढाई फीसदी की गिरावट के साथ खुले हैं। 365 रुपये पर खुलने के बाद शेयरों में रिकवरी देखने को मिल रही है और निचले स्तरों से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर डेढ़ फीसदी तक चढ़ गए हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को तीसरी तिमाही में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी UK लग्जरी यूनिट जैगुआर लैंड रोवर पर साइबर अटैक से सेल्स पर असर पड़ा और लगभग 16 अरब रुपये ($177.18 मिलियन) का वन टाइम चार्ज लगा।
ऑपरेशन से मिले रेवेन्यू ₹69,605 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25.8% कम है, और EBIT पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹11,000 करोड़ के मुकाबले नकारात्मक ₹3,300 करोड़ रहा। इन नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स के शेयरों पर अपने टारगेट प्राइस दिए हैं।
जेफरीज का TMPV पर टारगेट प्राइस
तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने टाटा मोटर्स के शेयरों पर 310 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा लेवल से काफी कम है। टाटा मोटर्स के शेयरों में पिछले डेढ़ साल में काफी गिरावट देखने को मिली है, और यह अपने रिकॉर्ड हाई से 710 रुपये से टूटकर 323 रुपये तक जा चुका है। हालांकि, फरवरी में अब तक यह स्टॉक 7 फीसदी चढ़ चुका है।
कंपनी को Q4 से उम्मीदें
टाटा मोटर्स पीवी ने कहा कि जेएलआर में हुई साइबर घटना से उसके प्रदर्शन पर काफी असर पड़ रहा है, हालांकि, ज्यादा सेल्स और इन्सेंटिव के कारण घरेलू प्रदर्शन में तिमाही दर तिमाही सुधार हुआ है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि चौथे क्वार्टर में काफी सुधार होगा क्योंकि घरेलू बिजनेस में मजबूत डिमांड बनी हुई है, और कंपनी को नए लॉन्च और इनोवेशन के जरिए ग्रोथ को तेज करने का भरोसा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।