Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Motors split: क्या कॉमर्शियल व्हीकल्स शेयर को मिलेगी Nifty 50 में जगह या हो जाएगा बाहर? डीमर्जर के बीच जानना जरूरी

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 04:56 PM (IST)

    टाटा मोटर्स अब शेयर बाजार में नए रूप में वापसी कर रही है, जिसमें कॉमर्शियल व्हीकल यूनिट का डिमर्जर अंतिम चरण में है। पुराने टाटा मोटर्स का नाम बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड कर दिया गया है, जबकि कॉमर्शियल व्हीकल यूनिट अब टाटा मोटर्स लिमिटेड के नाम से लिस्ट होगी। निवेशकों को हर पुराने शेयर के बदले एक-एक TMPV और TMLCV का शेयर मिलेगा। TMPV को Nifty 50 और सेंसेक्स से बाहर नहीं किया जाएगा।

    Hero Image

    नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) अब भारतीय शेयर बाजार में एक नए अवतार में वापसी कर रही है। यह कॉमर्शियल व्हीकल (CV) कंपनी है। कंपनी का डिमर्जर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। पुराने टाटा मोटर्स का नाम अब बदलकर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) कर दिया गया है, जबकि कॉमर्शियल व्हीकल यूनिट अब टाटा मोटर्स लिमिटेड के नाम से शेयर बाजार में जल्द ही लिस्ट होने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिमर्जर का टाइमलाइन

    डिमर्जर की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गई थी और रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर रखी गई थी। उस दिन टाटा मोटर्स के शेयर 1:1 के अनुपात में बंट गए, यानी हर एक पुराने शेयर के बदले निवेशकों को एक-एक TMPV और TMLCV (कमर्शियल व्हीकल यूनिट) का शेयर मिलेगा। फिलहाल TMPV के शेयर ही ट्रेड हो रहे हैं, जबकि कमर्शियल व्हीकल यूनिट के शेयर नवंबर में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

    TMPV: पैसेंजर व्हीकल और EV बिजनेस

    TMPV अब कंपनी के पैसेंजर व्हीकल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) के निवेश का प्रतिनिधित्व करता है। 13 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इसका नाम परिवर्तन मंजूर किया। 3 नवंबर 2025 को TMPV का शेयर ₹417.05 पर बंद हुआ, जो एनालिस्ट्स के ज्यादातर टारगेट प्राइस से ऊपर है।

    एनालिस्ट्स के मुताबिक Nomura ने TMPV के लिए ₹367 और CV यूनिट के लिए ₹365 का टारगेट रखा था। SBI सिक्योरिटी ने TMPV के लिए ₹285-384 और CV यूनिट के लिए ₹320-470 का टारगेट दिया था।

    कॉमर्शियल व्हीकल (CV) यूनिट जिसे पहले TML कॉमर्शियल व्हीकल्स कहा जाता था। जिसका नाम 29 अक्टूबर 2025 से बदलकर टाटा मोटर्स हो गया है। इसने 1:1 अनुपात में 368 करोड़ से ज़्यादा नए शेयर जारी किए हैं, जो पुराने टाटा मोटर्स के शेयरधारकों को मिले हैं।


    TMPV का शेयर नीचे क्यों दिख रहा है?

    कई निवेशकों को लग रहा है कि उनके TMPV के शेयर की वैल्यू गिर गई है। दरअसल, ऐसा कागजी रूप से है। कोटक सिक्योरिटी (Kotak Securities) के मुताबिक, असली लागत तब तय होगी जब कंपनी TMPV और TMLCV के बीच वैल्यू का आधिकारिक बंटवारा घोषित करेगी।

    अभी कुल निवेश का मूल्य नहीं बदला है, बस उसका बंटवारा अधूरा है। CV यूनिट के लिस्ट होने के बाद यह अपने आप एडजस्ट हो जाएगा।


    Nifty 50 और सेंसेक्स से बाहर नहीं होगा

    अब बड़ा सवाल यह है कि इंडेक्स में शामिल पैसिव फंड्स यानी Nifty 50, Sensex, MSCI, और FTSE जैसे सूचकांक इस बदलाव पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे।

    नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama Institutional Equities) के अनुसार, TMPV को Nifty 50 और सेंसेक्स से बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि नई CV कंपनी (नई Tata Motors Ltd) को लिस्टिंग के कुछ दिन बाद, यानी 3 ट्रेडिंग सेशंस के भीतर इंडेक्स से हटाया जा सकता है।

    TMPV को बाहर किए जाने की संभावना बहुत कम है। अगर रिकॉर्ड डेट के आसपास TMPV का शेयर 40–50% तक गिर जाता, तो वह इंडेक्स से बाहर हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    सेंसेक्स (Sensex) के लिए सीमा थोड़ी कम है (20% गिरावट), पर वह भी नहीं हुई, इसलिए TMPV सुरक्षित है।

    MSCI और FTSE इंडेक्स में स्थिति

    ब्रोकरेज का मानना है कि TMPV को MSCI और FTSE दोनों इंडेक्स में बरकरार रखा जाएगा, बस इसका फ्री फ्लोट मार्केट कैप अपडेट किया जाएगा। नई टाटा मोटर्स (CV यूनिट) का अनुमानित मार्केट कैप करीब $7.5 बिलियन बताया जा रहा है, जो इन इंडेक्सों में बने रहने के लिए पर्याप्त है।

    ह भी पढ़ें: ट्रेडिंग एप पर कब से दिखेंगे कमर्शियल व्हीकल कंपनी के शेयर, क्या है नया अपडेट?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"


    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)