5 महीने में 40% रिटर्न, अभी तो और तेजी दिखाएंगे टाटा स्टील के शेयर, एक्सपर्ट ने दिए ब्रेकआउट वाले टारगेट
टाटा स्टील के शेयरों में पांच महीने में 40% रिटर्न दिया है। खास बात है कि मार्केट एक्सपर्ट आगे भी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। इसके पीछे फंडामेंटल और ट ...और पढ़ें

टाटा स्टील के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है।
नई दिल्ली। टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel Shares) के शेयरों में पिछले 5 महीनों से तेजी देखने को मिल रही है और यह 154 से 214 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। खास बात है कि मार्केट एक्सपर्ट को अब भी इस शेयर में और तेजी की उम्मीद है। फरवरी में अब तक टाटा स्टील के शेयर 11 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुके हैं, जबकि इन 5 महीनों में शेयर 40 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं।
25 फरवरी को भी टाटा स्टील के शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 214.64 रुपये पर बंद हुए। आइये आपको बताते हैं कि मार्केट एक्सपर्ट टाटा स्टील के शेयरों पर बुलिश क्यों है?
क्या है कंपनी की प्लानिंग?
इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा कि देश में स्टील डिमांड अगले कुछ वर्षों में 8–10% की दर से बढ़ने का अनुमान है और कंपनी इसी अवसर को भुनाने के लिए आक्रामक क्षमता विस्तार पर काम कर रही है। घरेलू क्षमता को FY25 के 26.5 MTPA से बढ़ाकर FY31 तक 40 MTPA करने की योजना है। कलिंगानगर में 5 MTPA की नई क्षमता शुरू हो चुकी है और आगे 13 MTPA तक विस्तार का लक्ष्य है। यूरोप में भी पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस से ग्रीन स्टील मॉडल की ओर बदलाव जारी है।
टाटा स्टील के शेयरों के लिए अहम लेवल
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, तकनीकी रूप से स्टॉक ₹205 से ₹220 की रेंज में कारोबार कर रहा है, जो बड़े मूव से पहले का चरण माना जाता है। टाटा स्टील के शेयरों के लिए ₹220 का स्तर इमीजिएट रेजिस्टेंस है और इसके ऊपर मजबूत क्लोजिंग आने पर ₹235–₹240 की ओर तेजी संभव है।
वहीं, नीचे की ओर ₹205 पहला सपोर्ट है, जबकि ₹192–₹195 मजबूत बेस है। शेयर 200 DMA (~₹210) के आसपास टिके रहने की कोशिश कर रहा है, जो ट्रेंड के लिए अहम संकेत है। RSI 50–55 के न्यूट्रल जोन में है, जिससे संकेत मिलता है कि स्टॉक में ऊपर या नीचे किसी भी दिशा में मूव की गुंजाइश बनी हुई है।
220 के ऊपर आएगी बड़ी तेजी?
अभिषेक भट्ट ने कहा कि कंपनी की विस्तार योजनाएं और ग्रीन ट्रांजिशन, लॉन्ग टर्म स्टोरी को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में टेक्निकल बेसिस पर शेयर के ₹220 के ऊपर जाने पर बड़ा ब्रेकआउट आएगा और स्टॉक में नई तेजी की शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- IRFC Shares: OFS के एलान से इस रेलवे शेयर में आई भारी गिरावट, समझें क्या करने जा रही है सरकार?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।