सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TATA कंपनी के हर शेयर में ₹891 कमाने का मौका! राकेश झुनझुनवाला के इस फेवरेट स्टॉक पर जेपी मॉर्गन ने बढ़ाया टारगेट

    Updated: Sun, 10 May 2026 06:37 PM (IST)

    जेपी मॉर्गन ने टाटा ग्रुप के टाइटन शेयर की रेटिंग 'न्यूट्रल' से 'ओवरवेट' कर दी है और सितंबर 2027 तक ₹5,400 का नया टारगेट प्राइस दिया है। इससे निवेशकों ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    J.P. Morgan ने टाइटन के शेयरों पर नया टारगेट दिया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में अच्छी कंपनियों की पहचान ही यही है कि वे हर चुनौती को पार कर अपने निवेशकों की झोली भरती हैं। टाटा ग्रुप (Tata Group Stock) की दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan Share Price) एक बार फिर निवेशकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होने जा रही है। दुनिया की जानी-मानी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म J.P. Morgan ने टाइटन के शेयरों को लेकर अपनी नई रिसर्च रिपोर्ट जारी की है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। फर्म ने न सिर्फ शेयर की रेटिंग अपग्रेड की है, बल्कि इसका टारगेट प्राइस भी काफी बढ़ा दिया है।

    बता दें कि यह वही टाइटन शेयर है जिसके बलबूते राकेश झुनझुनवाला बिग बुल बनें। आज उनका पोर्टफोलियो उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला संभाल रही हैं। टाइटन में उनकी हिस्सेदारी करीब ₹20,000 करोड़ से अधिक है। जो कि लगभग 5.3% हिस्सेदारी है।

    आइए जानते हैं कि अगर आप मौजूदा भाव पर इस शेयर में दांव लगाते हैं, तो आपको कितने रुपये की कमाई हो सकती है और ब्रोकरेज इस शेयर पर इतने मेहरबान क्यों हैं।

    एक शेयर पर कितने रुपये का बनेगा कमाई का मौका?

    कमाई के गणित को समझें, तो J.P. Morgan की रिपोर्ट (8 मई 2026 के भाव के अनुसार) के मुताबिक टाइटन का शेयर फिलहाल ₹4,509 के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप ₹4,00,303 करोड़ रुपये है। ब्रोकरेज फर्म ने अब इसे 'Neutral' से अपग्रेड करके 'Overweight' कर दिया है और इसका (Titan Share Price Target) नया टारगेट प्राइस ₹5,400 सितंबर 2027 तक के लिए तय किया है।

    यानी, अगर आप अभी एक शेयर खरीदते हैं, तो सीधे तौर पर प्रति शेयर ₹891 के मुनाफे का मौका बन रहा है। प्रतिशत में देखें, तो यह मौजूदा भाव से करीब 20% का शानदार अपसाइड (Upside) है। लम्बी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक तगड़ी कमाई का मौका बन सकता है।

    खबरें और भी

    विदेशी ब्रोकरेज J.P. Morgan ने क्यों बढ़ाया टारगेट?

    J.P. Morgan को टाइटन के भविष्य में मजबूत ग्रोथ नजर आ रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का वित्त वर्ष 2026 (FY26) का अंत शानदार रहा है और Q4 में सभी बिजनेस और ब्रांड्स में तगड़ी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने अपनी अर्निंग पर शेयर (EPS) को भी वित्त वर्ष 27-28 के लिए 4% से 6% तक अपग्रेड किया है। साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू और EPS CAGR 13% से 20% तक रहने की उम्मीद है, जो इस शेयर को बाजार में सबसे अलग खड़ा करता है।

    महंगे सोने के बावजूद टाइटन का जलवा कैसे बरकरार है?

    अक्सर माना जाता है कि सोने की कीमतें बढ़ने पर ज्वैलरी की डिमांड घट जाती है, लेकिन टाइटन ने इस मिथक को तोड़ दिया है। J.P. Morgan की रिपोर्ट के अनुसार तनिष्क (Tanishq), मिया (Mia), जोया (Zoya) और कैरटलेन (Caratlane) जैसे मल्टी-फॉर्मेट ब्रांड्स के जरिए टाइटन ने हर वर्ग के ग्राहकों को अपनी ओर खींचा है।

    कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर्स और हल्के/कम कैरेट (18-carat/14-carat) वाले डिज़ाइन्स लाकर महंगे सोने के दौर में भी ज्वैलरी को ग्राहकों की पहुंच में बनाए रखा है। प्राकृतिक हीरों (Natural Diamonds) और स्टडेड ज्वैलरी की जबरदस्त मांग के कारण कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन मजबूत बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Bonus Share: एक साल में पैसा किया 7 गुना, अब देने जा रही 1 पर 2 बोनस शेयर; Titan वाला काम करती है ये कंपनी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)