सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा ग्रुप की ये कंपनियां बांटती है सबसे ज्यादा डिविडेंड, टॉप-10 में सबसे आगे निकली ये दिग्गज

    Updated: Sun, 10 May 2026 01:39 PM (IST)

    टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टाटा ग्रुप (Tata Dividend Stock) में सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी बन गई है, जिसकी डिविडेंड यील्ड 4.59% है। यह निवेशको ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    टाटा कंपनियां अपने शेयरधारकों को शानदार डिविडेंड (Tata Stock Dividend) भी बांटती हैं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में टाटा ग्रुप (Tata Group News) की कंपनियों पर निवेशकों का हमेशा से अटूट भरोसा रहा है। लंबे समय में मोटा रिटर्न देने के साथ-साथ टाटा की कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को शानदार डिविडेंड (Tata Stock Dividend) भी बांटती हैं। अगर आप भी पैसिव इनकम के लिए किसी बेहतरीन डिविडेंड वाले शेयर की तलाश में हैं, तो टाटा ग्रुप की एक कंपनी इस मामले में सबसे आगे निकल गई है।

    हालिया डेटा के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS Share Price) अपने निवेशकों को डिविडेंड देने के मामले में टाटा ग्रुप की अन्य सभी कंपनियों पर भारी पड़ रही है। जागरण बिजनेस टीम ने टाटा ग्रुप की कंपनियों के डेटा का एनालिसिस टॉप-10 डिविडेंड कंपनियों की लिस्ट निकाली है। आइए विस्तार से जानते हैं।

    TCS निकला टाटा ग्रुप का डिविडेंड 'किंग'

    आंकड़ों पर गौर करें तो, IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS Dividend) 4.59% की दमदार डिविडेंड यील्ड ( TCS Dividend Yield) के साथ नंबर वन पर काबिज है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर न सिर्फ स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि बैंक एफडी (FD) के आसपास का रिटर्न तो सिर्फ डिविडेंड के जरिए ही दे रहा है।

    TCS का मौजूदा मार्केट कैप (Market Cap) ₹8,66,314.87 करोड़ है। इसका शेयर प्राइस अभी ₹2394.4 है। TCS शेयर के रिटर्न की बात करें तो इसले पिछले 1 साल में गिरावट में है। इसका 1 साल का रिटर्न -30.57% है। जिसके कारण निवेशकों को यह शेयर सस्ता और आकर्षक वैल्यूएशन और शानदार डिविडेंड यील्ड पर मिल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bonus Share: एक साल में पैसा किया 7 गुना, अब देने जा रही 1 पर 2 बोनस शेयर; Titan वाला काम करती है ये कंपनी

    लिस्ट में और कौन सी कंपनियां हैं शामिल?

    TCS के बाद टाटा ग्रुप की कुछ अन्य कंपनियां भी निवेशकों को अच्छा डिविडेंड दे रही हैं, हालांकि वे TCS से काफी पीछे हैं।

    • Tata Technologies Ltd: 1.85% डिविडेंड यील्ड
    • Tata Elxsi Ltd: 1.73% डिविडेंड यील्ड
    • Tata Motors Passenger Vehicles Ltd: 1.68% डिविडेंड यील्ड
    • Tata Steel Ltd: 1.67% डिविडेंड यील्ड
    कंपनी का नाम मार्केट कैप शेयर प्राइस 1M रिटर्न डिविडेंड यील्ड 6M रिटर्न 1Y रिटर्न
    Tata Consultancy Services Ltd 866314.88 2394.4 -6.9 4.59 -20.85 -30.57
    Tata Technologies Ltd 25619.84 630.95 12.85 1.85 -7.06 -3.63
    Tata Elxsi Ltd 26909.84 4319.6 -2.8 1.74 -17.04 -24.37
    Tata Motors Passenger Vehicles Ltd 130892.17 355.45 10.41 1.69 -13.4 -14.01
    Tata Steel Ltd 267759.27 214.49 4.49 1.68 18.19 49.29
    Tata Chemicals Ltd 19910.48 781.55 21.99 1.41 -7.01 -3.36
    Tata Communications Ltd 45380.55 1592.3 11.49 1.1 -13.64 5.63
    Tata Consumer Products Ltd 116392.26 1176.2 9.03 0.85 2.93 5.39
    Tata Power Company Ltd 139316.8 436 10.59 0.57 10.14 17.79
    Voltas Ltd 43835.61 1324.8 5.14 0.53    

    वहीं, कंज्यूमर और पावर सेक्टर की कंपनियों जैसे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट 0.85% और टाटा पावर (Tata Power) की डिविडेंड यील्ड 0.57% है, जो कि 1 प्रतिशत से भी कम है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)