सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TCS ने किया 1200% के बंपर डिविडेंड का एलान, पहली तिमाही के नतीजों में कितना बढ़ा मुनाफा? जानें रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:40 PM (IST)

    TCS Q1 Results 2026: TCS ने जून तिमाही FY26 के मजबूत नतीजे घोषित किए, जिसमें शुद्ध लाभ 4.61% बढ़कर ₹13,349 करोड़ और राजस्व 14% बढ़कर ₹72,275 करोड़ रहा ...और पढ़ें

    टीसीएस ने किया बंपर 1200 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान, जानें पहली तिमाही के मजबूत नतीजे और रिकॉर्ड डेट

    टीसीएस ने किया बंपर 1200 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान, जानें पहली तिमाही के मजबूत नतीजे और रिकॉर्ड डेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने जून तिमाही (TCS Q1 Results FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जिसमें TCS ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यानी निवेशकों को 1200% डिविडेंड मिलेगा। इसके लिए 15 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि 31 जुलाई 2026 को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

    कैसे रहे पहली तिमाही के नतीजे?

    डिविडेंड के साथ कंपनी के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे हैं। अप्रैल-जून तिमाही में टीसीएस का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 4.61% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,760 करोड़ रुपए था। हालांकि तिमाही आधार (QoQ) पर मुनाफे में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

    राजस्व के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पहली तिमाही में ऑपरेशंस से आय 14% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 63,437 करोड़ रुपए थी। मार्च तिमाही की तुलना में भी राजस्व में करीब 2% की बढ़ोतरी हुई।

    TCS Q1 Result की बड़ी बातें

    • 1200% अंतरिम डिविडेंड यानी ₹12 प्रति शेयर का ऐलान
    • 15 जुलाई 2026 रिकॉर्ड डेट और 31 जुलाई 2026 पेमेंट डेट
    • शुद्ध लाभ बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए
    • राजस्व 14% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपए
    • 9.5 अरब डॉलर का मजबूत ऑर्डर बुक
    • AI कारोबार का वार्षिक रन रेट 2.6 अरब डॉलर पहुंचा
    • तिमाही के दौरान 9,200 से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़े
    • कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,93,798 हो गई

    तिमाही नतीजों के बाद क्या बोले कृतिवासन?

    टीसीएस के सीईओ और एमडी के. कृतिवासन ने कहा कि,

    खबरें और भी

    जियोपॉलिटिकल टेंशन और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अपनी ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखी है। AI, मॉडर्नाइजेशन, साइबर सिक्योरिटी, सॉवरेन क्लाउड और प्लेटफॉर्म सिंप्लिफिकेशन जैसी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी को भरोसा है कि मजबूत ऑर्डर बुक और AI आधारित बड़े प्रोजेक्ट आने वाले समय में ग्रोथ को और मजबूती देंगे।"

    तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS का शेयर

    नतीजों के दिन बीएसई पर टीसीएस का शेयर 0.52% की गिरावट के साथ 2,047.75 रुपए पर बंद हुआ। इसके बावजूद 1200% डिविडेंड के ऐलान ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के डीमैट खाते में टीसीएस के शेयर होंगे, वही इस अंतरिम डिविडेंड के पात्र होंगे।

    यह भी पढ़ें- 6.30 घंटे में ₹5000000000000 की कमाई! बाजार में आई तेजी से गदगद निवेशक; 18% चढ़ा कल्याण ज्वैलर्स का शेयर

    "शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)