Lenskart के किसने बेच डाले 1945 करोड़ की रकम के शेयर, क्या रही वजह; धड़ाम हुआ शेयर!
सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड टेमासेक ने आईवियर रिटेलर लेन्सकार्ट में अपनी 2% हिस्सेदारी लगभग 1,945 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह बिक्री अबू धाबी इन्वे ...और पढ़ें

टेमासेक ने लेन्सकार्ट में बेची 1,945 करोड़ की हिस्सेदारी, शेयर में गिरावट जारी
HighLights
टेमासेक ने लेन्सकार्ट में 2% हिस्सेदारी बेची।
बिक्री से लगभग 1,945 करोड़ रुपये मिले।
टेमासेक की हिस्सेदारी अब 4.75% रह गई।
नई दिल्ली। सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड टेमासेक ने आईवियर रिटेलर लेन्सकार्ट में अपनी 2% हिस्सेदारी लगभग 1,945 करोड़ रुपये में बेच दी है। मंगलवार को लेंसकार्ट ने स्टॉक एक्सचेंज में यह जानकारी दी है। शेयरों के बड़े अधिग्रहण और टेकओवर से जुड़े 2011 के रेगुलेशन 29 (2) के तहत MacRitchie Investments Pte ने कंपनी में 2.05% हिस्सेदारी वाले 3,56,57,688 इक्विटी शेयरों की बिक्री से जुड़ी जानकारी दी है।
ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए की गई बिक्री
यह बिक्री 10 जुलाई को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए की गई, जिससे लेन्सकार्ट में टेमासेक की हिस्सेदारी पहले के 6.8% से घटकर 4.75% रह गई। 10 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लेन्सकार्ट का शेयर 543.65 रुपये पर बंद हुआ था। आज भी इसके शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। यह 536.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार से अब तक इसमें करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक भी एक महीने पहले बेच चुका है लेंसकार्ट के शेयर
गुरुग्राम स्थित इस कंपनी में टेमासेक की तरफ से शेयरों की बिक्री, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक की तरफ से लेन्सकार्ट के शेयर बेचे जाने के ठीक एक महीने बाद हुई है। जहां ADIA ने 1,944 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, वहीं सॉफ्टबैंक ने अपने ब्लॉक डील से 2,873 करोड़ रुपये हासिल किए।
लेन्सकार्ट नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी और इसके छह महीने के IPO लॉक-इन की अवधि 8 मई को खत्म हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Jio प्लेटफॉर्म्स में IPO से पहले मुकेश अंबानी ने किया उलटफेर, किरण थॉमस की छुट्टी; अब इन्हें मिली कमान
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)