सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 शेयरों ने तो कमाल कर दिया! 5 दिन में करा दी 80% तक कमाई; लिस्ट में प्लाजा वायर्स, ओमेक्स ऑटो और मित्सु केम शामिल

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:54 AM (IST)

    8 मई को समाप्त हुए हफ्ते में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए, जिसे घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और अच्छे कॉर्पोर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    5 शेयरों ने 80 फीसदी तक की लगाई छलांग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। 8 मई को खत्म हुए उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में, वैश्विक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के बावजूद, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की लगातार खरीदारी, रुपये में मजबूती और उम्मीद से बेहतर घरेलू कॉर्पोरेट नतीजों ने बाजार के सेंटिमेंट को सहारा दिया। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53% बढ़कर 77,328.19 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 178.6 अंक, या 0.74% बढ़कर 24,176.15 पर पहुंच गया।
    वहीं पूरे हफ्ते में 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 80 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। कौन से रहे ये शेयर, आइए जानते हैं।

    Omax Auto Share Price

    ओमेक्स ऑटो का शेयर पिछले हफ्ते 131.59 रुपये से 237.40 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 80.41 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 11.30 रुपये या 5 फीसदी उछलकर 237.40 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 508.99 करोड़ रुपये है।

    California Software Company

    कैलिफोर्निया सॉफ्टवेयर का शेयर पिछले हफ्ते 14.20 रुपये से 23.80 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 67.61 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसका शेयर 1.13 रुपये या 5 फीसदी उछलकर 23.80 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 161.66 करोड़ रुपये है।

    Mitsu Chem Plast

    मित्सु केम प्लास्ट ने पिछले हफ्ते निवेशकों को 52.56 फीसदी रिटर्न दिया और इसका शेयर 111.50 रुपये से 170.10 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 10.75 रुपये या 6.75 फीसदी की तेजी के साथ 170.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 231 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    Plaza Wires

    प्लाजा वायर्स ने पिछले हफ्ते निवेशकों को 46.91 फीसदी रिटर्न दिया और इसका शेयर 40.84 रुपये से 60 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.96 रुपये या 7.07 फीसदी की तेजी के साथ 60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 264.92 करोड़ रुपये है।

    Anuroop Packaging

    लिस्ट में आखिरी नाम है Anuroop Packaging का, जिसका शेयर 10.99 रुपये ये 16.14 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 46.86 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 2.40 रुपये या 17.47 फीसदी चढ़कर 16.14 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 17.84 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए आईपीओ, ₹43 रुपये के शेयर पर ₹15 का है GMP; पढ़ें हर अहम जानकारी

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)