शेयर बाजार जैसा बंपर रिटर्न कहीं और मिलना मुश्किल! पिछले हफ्ते इन 5 स्टॉक्स ने दिया शानदार मुनाफा; दर्ज किया 74% तक का उछाल
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमशः 1.21% और 1.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान पांच शेयरों ने निवेशकों क ...और पढ़ें

इन 5 शेयरों ने पिछले हफ्ते कराया तगड़ा फायदा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मगर फिर भी सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर चढ़ने में कामयाब रहे। बीते हफ्ते BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़ा, और NSE का निफ्टी 302.95 अंक या 1.25 प्रतिशत ऊपर उछला। जहां एक तरफ सेंसेक्स-निफ्टी सवा फीसदी के आस-पास उछले, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 5 ही दिन में निवेशकों को 74.13 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन पांचों शेयरों की डिटेल।
Jinkushal Industries
जिनकुशल इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले हफ्ते 74.13 फीसदी उछला। इसका शेयर 54.77 रुपये से 95.37 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 8.67 रुपये या 10 फीसदी की मजबूती के साथ 95.37 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 366 करोड़ रुपये है।
Speciality Medicines
स्पेशलिटी मेडिसिन्स का शेयर पिछले हफ्ते 58.69 फीसदी उछला। इसका शेयर 155.30 रुपये से 246.45 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 41.05 रुपये या 20 फीसदी की मजबूती के साथ 246.45 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 216.53 करोड़ रुपये है।
Panth Infinity
पंथ इंफिनिटी का शेयर पिछले हफ्ते 7.64 रुपये से 11.74 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 53.66 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 1.06 रुपये या 9.93 फीसदी की मजबूती के साथ 11.74 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 64.70 करोड़ रुपये है।
Patron Exim
पैट्रन एक्सिम का शेयर पिछले हफ्ते 2.14 रुपये से 3.23 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 50.93 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 0.29 रुपये या 9.86 फीसदी की मजबूती के साथ 3.23 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 7.49 करोड़ रुपये है।
Eco Hotels & Resorts
लिस्ट में आखिरी नाम है इको होटल्स एंड रिसॉर्ट्स का, जिसके शेयर ने पिछले हफ्ते 47.01 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 12.21 रुपये से 17.95 रुपये पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को इसमें 0.35 रुपये या 1.99 फीसदी की मजबूती आई। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 94 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - 20 से 24 अप्रैल तक किस दिशा में जाएगा शेयर बाजार? मुनाफा निकालेंगे निवेशक! एक्सपर्ट से जानें पूरी बात
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।