सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 महीने की गिरावट के बाद टाटा ग्रुप के इस शेयर में लौटी तेजी, 500% रिटर्न देने वाला स्टॉक जाएगा ₹5000 के पार?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 12:53 PM (IST)

    टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में Q3 नतीजों के बाद तेजी आई है। खास बात है कि 16 महीनों से लगातार गिर रहे इस शेयर ने अब तेजी दिखाई है। इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। टाटा समूह ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Limited के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 4 फरवरी को इंट्रा डे के दौरान यह स्टॉक 5 फीसदी तक चढ़ गया और आज फिर से मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दरअसल, शेयरों में यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद आई है। ट्रेंट लिमिटेड को Q3 में 510.11 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 496.54 करोड़ रुपये था। ऐसे में कंपनी के मुनाफे में लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    खास बात है कि नतीजों के आने से पहले ही ट्रेंट के शेयर तेजी दिखा रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने 2 फरवरी को 3729 रुपये का लो लगाया और अब 4091 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। 5 फरवरी को ट्रेंट के स्टॉक 3973 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 4117 रुपये का हाई लगा दिया।

    Trent के शेयरों पर टारगेट प्राइस

    टाटा समूह की इस कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने शेयरों पर अपने टारगेट प्राइस दिए हैं।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ ट्रेंट के शेयरों पर 5200 रुपये टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।

    नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ट्रेंट के शेयरों पर टारगेट प्राइस 5,189 रुपये से घटाकर 4,543 रुपये कर दिया है। हालांकि, यह प्राइस फिर भी मौजूदा लेवल से ज्यादा है।

    ट्रेंट के शेयरों पर एक्सपर्ट का नजरिया

    वैल्थ मैनेजर और इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट ने कहा, Trent के Q3 नतीजे यह दिखाते हैं कि भारत की consumption story ज़मीन पर अभी भी मज़बूत है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 32% बढ़कर ₹510 करोड़ और रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹5,345 करोड़ रहा, जो Zudio और Westside जैसे फॉर्मैट्स में लगातार बनी मांग को दर्शाता है।

    टेक्निकल चार्ट पर ट्रेंट के स्टॉक ने नतीजों के बाद मजबूत बेस बनाया है। ₹3,850–3,900 का ज़ोन अहम सपोर्ट बना हुआ है, जबकि ऊपर की ओर ₹4,200–4,250 पहला रेज़िस्टेंस है। इसके ऊपर क्लोज़ मिलने पर ₹4,450–4,500 तक की मूवमेंट की संभावना बनती है। RSI यह संकेत देता है कि स्टॉक अभी ओवरबॉट नहीं है।

    ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ अमेरिका की बड़ी भविष्यवाणी, ट्रेड डील से दूर हुई विदेशी निवेशकों की नाराजगी, ये शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई

    वहीं, आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने कहा है कि चार्ट पर ट्रेंट के शेयरों के लिए 3900 रुपये का लेवल मजबूत सपोर्ट है जबकि 4265 रुपये पर रेजिस्टेंस है। अगर यह शेयर रेजिस्टेंस को तोड़ता है तो इसमें बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)