Upcoming IPO: अगले हफ्ते आएंगे 5 नए आईपीओ, ₹88 चल रहा एक का GMP; पैसा रखें तैयार
अगले हफ्ते 5 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें 3 एसएमई और 2 मेनबोर्ड कैटेगरी के हैं। इनमें मेरिट्रॉनिक्स, सीएमआर टेक्नोलॉजीज, वाह केमिकल्स, Genxai एना ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 5 आईपीओ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अगले हफ्ते 5 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें 3 एसएमई कैटेगरी के होंगे। वहीं 2 आईपीओ मेनबोर्ड कैटेगरी के होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में सीएमआर टेक्नोलॉजीज और हेक्सागोन न्यूट्रिशन शामिल हैं। एसएमई कैटेगरी के आईपीओ में मेरिट्रॉनिक्स, वाह केमिकल्स और Genxai एनालिटिक्स शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक है।
Merritronix IPO
मेरिट्रॉनिक्स का आईपीओ 1 जून को खुलकर 3 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 141-149 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1000 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वहीं इसका जीएमपी काफी शानदार चल रहा है। इंवेस्टरगेन के अनुसार मेरिट्रॉनिक्स का आईपीओ 88 रुपये है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
CMR Green Technologies IPO
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3 जून को खुलकर 5 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 182-192 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 78 शेयरों की है। इसका जीएमपी फिलहाल 35 रुपये है।
Vahh Chemicals IPO
वाह केमिकल्स का आईपीओ 4 जून को खुलकर 8 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 60 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। हालांकि इसका जीएमपी फिलहाल 0 है। यानी अभी ये किसी भी प्रॉफिट का संकेत नहीं दे रहा है।
खबरें और भी
Genxai Analytics IPO
Genxai Analytics का आईपीओ 5 जून को खुलकर 9 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 110-116 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 2400 शेयरों की है। इसका जीएमपी इस समय 13 रुपये चल रहा है।
Hexagon Nutrition IPO
हेक्सागोन न्यूट्रिशन का आईपीओ 5 जून को खुलकर 9 जून को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 42-45 रुपये है। वहीं इस आईपीओ में लॉट साइज 333 शेयरों की है। इसका जीएमपी इस समय 0 है।
ये भी पढ़ें - Suzlon Energy के लिए आई बुरी खबर, SEBI ने ठोका ₹29 करोड़ का जुर्माना; सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।