सर्च करे
Home

Trending

    अगले हफ्ते खुलेंगे चार नए IPO, किसका GMP है सबसे ज्यादा? चेक करें और पैसा रखें तैयार

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 09:57 AM (IST)

    अगले हफ्ते चार नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं: राजपुताना स्टेनलेस, इनोविजन, एप्सिस एयरोकॉम और राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    खुलने जा रहे हैं 4 नए आईपीओ, किसका GMP पॉजिटिव?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अगले हफ्ते 4 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें राजपुताना स्टेनलेस (Rajputana Stainless IPO) इनोविजन (Innovision IPO), एप्सिस एयरोकॉम (Apsis Aerocom IPO) और राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इनविट (Raajmarg Infra Investment Trust InvIT IPO) शामिल हैं। इनमें से एप्सिस एयरोकॉम का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा, जबकि बाकी तीनों आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल। साथ ही जानेंगे कि किस कंपनी का जीएमपी सबसे अधिक चल रहा है।

    Rajputana Stainless IPO

    राजपुताना स्टेनलेस का आईपीओ सोमवार 9 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 11 मार्च को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 116-122 रुपये तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 110 शेयरों की होगी। यानी कम से कम 110 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
    वहीं दूसरी ओर इंवेस्टरगेन के मुताबिक Rajputana Stainless के आईपीओ का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 8 मार्च को सिर्फ 2 रुपये है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी के आईपीओ का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।

    Innovision IPO

    इनोविजन का आईपीओ 10 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 12 मार्च को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 521-548 रुपये तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 27 शेयरों की होगी।
    वहीं दूसरी ओर इंवेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी आज 8 मार्च को 0 है।

    Apsis Aerocom IPO

    एप्सिस टेलीकॉम का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 11 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 13 मार्च को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 104-110 रुपये तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की होगी। इंवेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी आज 8 मार्च को 0 है।

    Raajmarg Infra Investment Trust InvIT IPO

    ये आईपीओ भी 11 मार्च को खुलने जा रहा है, जबकि ये 13 मार्च को ही बंद होगा। आईपीओ में शेयरों के प्राइस बैंड का एलान अभी नहीं हुआ है और न ही अभी लॉट साइज का खुलासा हुआ है। इंवेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी आज 8 मार्च को 0 है।

    ये भी पढ़ें - खुशखबरी! 1 पर 4 बोनस शेयर देगी ये कॉन्डम कंपनी, 126,900% रिटर्न दे चुका स्टॉक; निवेशक हुए मालामाल

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)