Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए आईपीओ, ₹43 रुपये के शेयर पर ₹15 का है GMP; पढ़ें हर अहम जानकारी
अगले हफ्ते दो नए एसएमई आईपीओ, आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक और गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल, शेयर बाजार में खुल रहे हैं। सिम्का एडवरटाइजिंग का आईपीओ भी 12 मई को ब ...और पढ़ें

खुलने जा रहे हैं दो नए आईपीओ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अगले हफ्ते दो नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) शेयर बाजार में खुलने जा रहे हैं। वहीं एक आईपीओ ऐसा है, जो खुल चुका है, मगर अगले हफ्ते में भी दो दिन आप उसमें पैसा लगा सकते हैं। ये तीनों ही आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। जो नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, उनमें आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक (RFBL Flexi Pack IPO) और गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल (Goldline Pharmaceutical IPO) शामिल हैं। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल।
आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक
आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक का आईपीओ 12 मई को खुलकर 14 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 47-50 रुपये है। इस आईपीओ में लॉट साइज 3000 शेयरों की है। यानी कम से कम 3000 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
इंवेस्टरगेन के अनुसार आरएफबीएल फ्लेक्सी पैक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल जीरो है। हालांकि किसी भी कंपनी के आईपीओ का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल
गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल का आईपीओ भी 12 मई को खुलकर 14 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 41-43 रुपये है। इस आईपीओ में भी लॉट साइज 3000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल का GMP 15 रुपये चल रहा है, जो लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।
सिम्का एडवरटाइजिंग
सिम्का एडवरटाइजिंग का आईपीओ 8 मई को खुला था और अब 12 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 174-183 रुपये है। इस आईपीओ में भी लॉट साइज 600 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार सिम्का एडवरटाइजिंग का GMP 13 रुपये चल रहा है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - पाकिस्तान से आए शख्स की कंपनी देगी ₹47 का डिविडेंड, शेयर ने लगाई लंबी दौड़; 7 साल में पैसा कर दिया 14 गुना
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।