सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta Share ने डिमर्जर के बीच बनाया ये नया रिकॉर्ड, ICRA रेटिंग अपडेट के बाद मिला ₹380 का टारगेट

    Updated: Fri, 29 May 2026 02:33 PM (IST)

    वेदांता के शेयरों (Vedanta Share Price) में ICRA रेटिंग अपग्रेड और डीमर्जर प्रक्रिया के बीच शानदार तेजी देखी गई, जिससे यह 52 हफ्तों के नए उच्चतम स्तर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वेदांता शेयर ने बाजार में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। वेदांता के शेयरों (Vedanta Share Price) में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली। ग्रुप के चल रहे डीमर्जर (Vedanta Demerger) प्रोसेस के बीच, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। इस पॉजिटिव खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और शेयर ने बाजार में नया रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं वेदांता डिमर्जर के बीच इसके शेयरों में इस उछाल की वजह क्या है और रेटिंग एजेंसी ने कंपनी को लेकर क्या कहा है? साथ ही वेदांता शेयर पर अगला टारगेट क्या होगा...

    वेदांता के शेयरों में कितनी तेजी आई?

    शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 1.72% की उछाल दर्ज की गई। इस तेजी के साथ शेयर 360.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर (Vedanta Share New 52-week high) है।

    ICRA ने रेटिंग में क्या बदलाव किया है?

    रेटिंग एजेंसी ICRA ने वेदांता की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड करते हुए इसे 'ICRA AA+' कर दिया है और साथ ही इसका आउटलुक स्टेबल यानी स्थिर रखा है। वेदांता ग्रुप फिलहाल चार अलग-अलग कंपनियों में डिमर्ज हो रहा है, जिनकी लिस्टिंग अभी बाकी है।

    डीमर्जर के तहत बनी किस कंपनी को क्या रेटिंग मिली?

    वेदांता एल्यूमीनियम मेटल: ICRA AA+ (स्टेबल आउटलुक) रेटिंग

    वेदांता पावर: ICRA AA-' (स्टेबल आउटलुक) रेटिंग

    निवेशकों के लिए क्या है टेक्निकल आउटलुक और टारगेट?

    तकनीकी नजरिए से वेदांता का शेयर इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। चार्ट्स पर यह लगातार हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन बना रहा है, जो एक मजबूत बुलिश ट्रेंड का संकेत है। शेयर ने हाल ही में अपने पिछले हफ्ते के स्विंग हाई को पार किया है। एनालिस्ट ने वेदांता शेयर को गिरावट पर खरीदें की सलाह दी है। जिसके लिए खरीदारी की रेंज 335 - 340 रुपये के आसपास रखी गई है। साथ ही टारगेट प्राइस 380 रुपये दिया गया है। वहीं स्टॉप लॉस 320 रुपये के नीचे का रखने का कहा गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत में अब चलेंगे प्लास्टिक के नोट? RBI कर रहा तैयारी; जानें इसके बारे में सबकुछ

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)