विजय केडिया ने खरीदे ये 5 नए शेयर! एक स्टॉक से तो 3 महीने में ही कमा लिए 44% का छप्परफाड़ रिटर्न
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में मार्च 2026 तिमाही में 13% की वृद्धि हुई, जिसमें पांच नए शेयर शामिल हुए। अद्वैत एनर्जी ट्रां ...और पढ़ें

विजय केडिया के पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव हुए हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia Portfolio) के पोर्टफोलियो पर रिटेल निवेशकों की हमेशा नजर रहती है। मार्च 2026 तिमाही के नए आंकड़ों के अनुसार, विजय केडिया के पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जहां कुछ शेयरों ने निवेशकों की झोली भर दी है, वहीं कुछ में गिरावट भी देखने को मिली है। आइए उनके पोर्टफोलियो और हालिया निवेश का पूरा हाल जानते हैं।
मार्च 2026 तिमाही में केडिया के पोर्टफोलियो की वैल्यू कितनी बढ़ी?
8 मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, विजय केडिया ने लगभग 22 कंपनियों में सार्वजनिक रूप से अपनी हिस्सेदारी घोषित की है। दिसंबर 2025 में उनके पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 1,170 करोड़ रुपये थी, जो इस तिमाही में 13% बढ़कर लगभग 1,323 करोड़ रुपये हो गई है। ।
पोर्टफोलियो में किन 5 नए शेयरों की धांसू एंट्री हुई है?
- SPML Infra (एसपीएमएल इंफ्रा)
- Websol Energy (वेबसोल एनर्जी)
- Precision Camshafts (प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स)
- Mahamaya Lifesciences (महामाया लाइफसाइंसेज)
- Exato Technologies (एक्साटो टेक्नोलॉजीज)
किस शेयर ने महज 3 महीने में 44% का तूफानी रिटर्न दिया?
केडिया के पोर्टफोलियो में 'अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशंस' (Advait Energy Transitions) का रिटर्न सबसे शानदार रहा है। इस शेयर ने 44% की गजब की छलांग लगाई और इसका भाव 1,456 रुपये से उछलकर 2,094 रुपये (करंट प्राइस ₹2,097) पर पहुंच गया। मार्च तिमाही तक इस कंपनी में विजय केडिया की 1.14% हिस्सेदारी थी, जिसकी मौजूदा वैल्यू लगभग 26 करोड़ रुपये है। गुजरात मुख्यालय वाली यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है। इस कंपनी ने पिछले 5 सालों में 131% CAGR की दर से प्रॉफिट ग्रोथ दी है और इसका 3 साल का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) भी 25.7% रहा है।
वेबसोल एनर्जी और यथार्थ हॉस्पिटल जैसे स्टॉक्स से कितनी हुई कमाई?
पोर्टफोलियो के कई अन्य शेयरों ने भी 10% से लेकर 28% तक का दमदार रिटर्न दिया है। Websol Energy System के शेयर ने 28% का रिटर्न देते हुए 90 रुपये से 115 रुपये पर पहुंच गया। यह केडिया के पोर्टफोलियो में नई एंट्री है और इसमें उनकी 1.02% (लगभग 51 करोड़ रुपये) हिस्सेदारी है।
खबरें और भी
वहीं नोएडा स्थित इस मल्टी-केयर हॉस्पिटल चेन Yatharth Hospital & Trauma Care के शेयर ने 27% की बढ़त (682 रुपये से 863 रुपये) हासिल की। कंपनी में उनकी 1.00% हिस्सेदारी (करीब 83 करोड़ रुपये) है। SPML Infra जो कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी है, इस कंपनी में 24% की तेजी आई है। इसका शेयर 177 रुपये से 218 रुपये पहुंचा गया। यह भी एक नई होल्डिंग है जिसमें उनकी 1.88% हिस्सेदारी है। Neuland Laboratories शेयर 16% की तेजी के साथ 15,190 रुपये से 17,694 रुपये पर पहुंच गया। इसमें उनका 230 करोड़ रुपये (1.01%) का भारी-भरकम निवेश है। एलीकॉन के शेयर में 16% (481 से 559 रुपये) और नई एंट्री 'एक्साटो टेक्नोलॉजीज' में 14% (359 से 409 रुपये) की शानदार तेजी देखने को मिली है।
किन शेयरों ने निवेशकों को किया निराश?
बाजार की तेजी के बीच केडिया के पोर्टफोलियो के कुछ शेयरों ने गोता भी लगाया और निवेशकों को निराश किया है। इसमें Mahindra Holidays & Resorts India का शेयर 23% फिसलकर 310 रुपये से 239 रुपये पर आ गया। Repro India का शेयर 462 रुपये से गिरकर 382 रुपये हो गया। यह 17% की गिरावट है। Affordable Robotic & Automation शेयर में भी 13% की कमजोरी आई और यह 203 रुपये से फिसलकर 176 रुपये के लेवल पर आ गया।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।