Vodafone Idea में तेजी बरकरार, बेहद मजबूत हैं टेक्निकल इंडिकेटर्स; अब एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा टार्गेट
वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी जारी है और एक्सपर्ट्स ने ₹17-₹18 का शॉर्ट-टर्म टारगेट दिया है। कंपनी ₹35,000 करोड़ के लोन पैकेज पर काम कर रही है ताकि ...और पढ़ें

18 रुपये तक जा सकता है वीआई का शेयर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Share Today Price) के शेयर में तेजी बरकरार है। आज कंपनी का शेयर 0.39 रुपये या 2.95 फीसदी की तेजी के साथ करीब 11 बजे 13.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि ये शेयर अभी और ऊपर जा सकता है।
टेक्निकल चार्ट से शेयर में तेजी के संकेत मिल रहे हैं और इस पर एक्सपर्ट भी भरोसा जता रहे हैं। साथ ही वोडाफोन आइडिया के कुछ ऐसे प्लान भी हैं, जो कंपनी के फंडामेंटल के लिए बहुत अहम हैं। आइए जानते हैं कितना है शेयर का टार्गेट और क्यों इस पर एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं।
Vodafone Idea के शेयर का टार्गेट कितना?
मार्केट एक्सपर्ट राजेश पालविया ने कहा कि वोडाफोन आइडिया का शेयर चार्ट पर बेहद मजबूत स्थिति में है। इसने ₹11 के अपने पुराने स्तर को आसानी से पार कर लिया है और अब यह अपने सभी शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेजेज के ऊपर बना हुआ है।
साथ ही मंथली चार्ट पर यह लगातार दूसरे महीने 'हायर हाई-हायर लो' (Higher High-Higher Low) बना रहा है। आगे 13.50 से 14 रुपये के लेवल इसके लिए अहम हैं। अगर शेयर यह लेवल पार करता है तो इसमें बड़ी तेजी आने की उम्मीद है।
सपोर्ट लेवल और टार्गेट
- मजबूत सपोर्ट : ₹12 (जब तक शेयर इसके ऊपर है, तेजी का मोमेंटम बरकरार रहेगा)
- अगला अहम पड़ाव (Resistance Level): ₹13.50 से ₹14 के बीच का सप्लाई जोन
- शॉर्ट-टर्म टार्गेट : अगर शेयर ₹14 की अड़चन को पार करता है, तो जल्द ही ₹17 से ₹18 तक जा सकता है
क्या है वोडाफोन आइिया का प्लान?
वोडाफोन आइडिया का प्लान एक बड़ा कर्ज लेने का है। ये 35000 करोड़ रुपये के लोन पैकेज के लिए एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंक समूह के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी के सीईओ अभिजीत किशोर ने सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजों के बाद लोन लेने की योजना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि टेलीकॉम कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाएगी।
इस कर्ज के जरिए कंपनी अपनी ब्रांड इमेज को फिर से मजबूत करेगी। साथ ही इसका प्लान ज्यादा आक्रामक रूप से निवेश करने का भी है। वोडाफोन के लिए यह लोन बेहद अहम होगा, क्योंकि ये 4G और 5G नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है और रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से ज्यादा बेहतर तरीके से मुकाबला करना चाहती है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Adani Enterprises समेत ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी, 3% तक चढ़ा भाव; US कोर्ट से राहत मिलने का दिख रहा असर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।