Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रायपुर में चलती सूमो ग्रैंड बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 6 यात्री

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 05:53 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिंग रोड पर चलती सूमो ग्रैंड में आग लग गई। अग्रसेन चौक के पास हुई इस घटना में वाहन में सवार छह यात्रियों ने कूदकर अपनी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रायपुर में चलती सूमो ग्रैंड में लगी भीषण आग

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टल गया। रिंग रोड स्थित अग्रसेन चौक के पास रविवार रात करीब 10:30 बजे चलती सूमो ग्रैंड वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार छह यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड पासिंग सूमो ग्रैंड रिंग रोड से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया।

    raipur news (1)

    जलकर खाक हो गई गाड़ी

    देखते ही देखते सूमो ग्रैंड आग की चपेट में आ गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। आग की वजह से कुछ देर के लिए रिंग रोड पर यातायात प्रभावित रहा।

    raipur news (3)

    कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वाहन में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।