Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर चार माओवादी ढेर

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 02:19 PM (IST)

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को मार गिराया जिनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। कोपरशी वन क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किए। वहीं बीजापुर में 30 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें से 20 पर 81 लाख रुपये का इनाम था।

    Hero Image
    गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर चार माओवादी ढेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर सीमा से लगे कोपरशी वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को मार गिराया। इनमें एक पुरुष और तीन महिला माओवादी हैं।

    चार नक्सलियों के शव बरामद

    पिछले दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के नेतृत्व में सुरक्षा बल कोपरशी के घने जंगल में दाखिल हुए। तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आठ घंटे चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने चारों माओवादियों के शव बरामद किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई हथियार बरामद

    घटनास्थल से एक एसएलआर, दो इंसास और एक राइफल भी मिली। वहीं, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में उत्तर बस्तर डिवीजन के 30 माओवादियों ने बुधवार को सुरक्षा अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें से 20 माओवादियों पर 81 लाख रुपये का इनाम था।

    आत्मसमर्पण करने वालों में केके सब डिवीजन ब्यूरो इंचार्ज और आठ लाख का इनामी सोनू हेमला शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी दो लाख की इनामी सुकड़ी गावड़े के साथ मिलकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

    पुलिस अधीक्षक डा. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष एक जनवरी से अब तक जिले में 307 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 132 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं। इस बीच, सुकमा जिले के सिलगेर में माओवादियों ने शिक्षा दूत लक्ष्मण बारसे की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।