Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे उस पर शक है', Vaibhav Suryavanshi पर एबी डी विलियर्स को क्यों नहीं है भरोसा; बताया सबसे बड़ा कारण

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 06:34 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को दीवाना बना दिया है। हालांकि, डी विलियर्स ने उनको लेकर चिंता जताई है एक कमजोरी पर बात की है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन

    2. एबी डी विलियर्स ने सूर्यवंशी पर खड़ा किया सवाल

    3. सूर्यवंशी भारत के लिए कर सकते हैं डेब्यू

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल कर लिया गया। सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को सूर्यवंशी को लेकर एक संदेह है।

    डी विलियर्स का मानना है कि सूर्यवंशी सफेद गेंद की क्रिकेट में सफलता हासिल कर सकते हैं। हालांकि, उनके लिए लाल गेंद से खेलना मुश्किल हो सकता है। पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी को संदेह है कि वैभव लाल गेंद में सफल हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने सूर्यवंशी की प्रतिभा की तारीफ की है। उनका मानना है कि अगर वे चाहेंगे तो रेड बॉल की चुनौतियों को भी पार कर सकते हैं क्योंकि वैभव के अंदर बहुत प्रतिभा है।

    एबी डी विलियर्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

    काबुनी एआई लॉन्च के दौरान बोलते हुए डी विलियर्स ने कहा, "वैभव एक अद्भुत प्रतिभा है। क्रिकेट के बार में कुछ नहीं जा सकता है। मुझे लगता है कि अगर वो चाहे, तो रेड बॉल में ऐसा कर सकता है। क्या वो ऐसा चाहते भी हैं? ये आने वाला समय बताएगा। उनके अंदर प्रतिभा है और ऐसा करने की क्षमता भी है। ये हमेशा आसान नहीं होगा और मैंने इसका पहले भी जिक्र किया था। अगर वो लाल गेंद से खेलने का फैसला करते हैं, तो कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। हालांकि, उनके पास उन मुश्किलों से पार पाने की प्रतिभा है।"

    पूर्व प्रोटियाज खिलाड़ी ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि वो खेलने की कोशिश करेगा लेकिन इस पर मुझे संदेह है।" डी विलियर्स ने ये भी माना कि पारी के दौरान दिमाग में जोखिम लेने का आकलन हमेशा चलता रहता है। उन्होंने कहा, "आप कभी भी 50 प्रतिशत से अधिक जोखिम नहीं लेना चाहेंगे। आप अभ्यास किए गए शॉट्स को गेंदबाज, मैदान और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेलेंगे।"

    खबरें और भी

    वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए अपनी टीम का एलान किया है। सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए तीनों स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसकी पूरी उम्मीद है कि वे जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे।

    यह भी पढ़ें- भारत के हाथों टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बावजूद क्यों खुश हैं हशमतुल्लाह शाहिदी? वजह कर देगी हैरान

    यह भी पढ़ें- 'भारत की जर्सी पहनना विशेष एहसास, मेरा पूरा ध्‍यान आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखना है'