'मैं कप्तान और कोच के...,' खुद को प्लेइंग 11 से बाहर कराना चाहते थे अभिषेक शर्मा? फाइनल के बाद किया खुलासा
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। ...और पढ़ें
-1772994052273_m.webp)
अभिषेक शर्मा ने लगाया अर्धशतक।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। टूर्नामेंट में यह अभिषेक का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 55 रन की पारी खेली थी।
पहले 3 मैच में नहीं खुला खाता
हालांकि, अन्य मुकाबलों में अभिषेक बुरी तरह फेल रहे। पहले 3 मैच में तो उनका खाता ही नहीं खुला था। इसके बाद साथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15, वेस्टइंडीज के विरुद्ध 10 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन बनाए। जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें खुद पर शक होने लगा था और उन्होंने कोच-कप्तान से बात करना चाहा।
खुद पर डाउट होने लगा था
अभिषेक शर्मा ने जीत के बार कहा, "एक बात बिल्कुल स्पष्ट थी, जो मैं पहले भी शेयर करना चाहता था, लेकिन आज का दिन सबसे अच्छा है। कप्तान और कोच को मुझ पर भरोसा था। मुझे भी खुद पर संदेह था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह एक कठिन टूर्नामेंट था। मैं बस अपनी प्रॉसिस को फॉलो कर रहा था। एक-एक मैच जीतने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यह आसान नहीं था। लेकिन मुझे यह टीम बहुत पसंद है क्योंकि उन्होंने मेरा साथ दिया।"
बड़े टूर्नामेंट में नहीं कर पाया
अभिषेक ने कहा, "मेरे लिए यह आसान नहीं था क्योंकि पूरे साल मैंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में मैं ऐसा नहीं कर पाया। टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह सराहनीय था। टूर्नामेंट के बीच में मैं भावुक हो गया और कोच और कप्तान से बात करना चाहता था, तो उन्होंने कहा कि तुम हमें बड़े मैच जिताओगे। मुश्किल समय में भी दर्शकों ने हमारा बहुत साथ दिया।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।