Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adam Zampa ने पाकिस्‍तान में टीम इंडिया के जख्‍मों को कुरेदा, वनडे विश्‍व कप 2023 पर कह गए ऐसी बात

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 06:51 PM (IST)

    वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में भारत टीम की हार को 2 साल से ज्‍यादा का समय हो गया है। हालांकि, फैंस के जहन में इसकी तस्‍वीरें आज भी ताजा हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया से मिली थी हार।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में भारत टीम की हार को 2 साल से ज्‍यादा का समय हो गया है। हालांकि, फैंस के जहन में इसकी तस्‍वीरें आज भी ताजा हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में 19 नवंबर, 2023 को खेले गए निर्णायक मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से करारी शिकस्‍त देकर 12 साल बाद कप जीतने का सपना चूर कर दिया था।

    मेजबान टीम के पास अपने घर में ट्रॉफी उठाने का सुनहरा मौका था। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड बनाते हुए छठी बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

    जैम्‍पा ने कुरेदे जख्‍म

    ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जैम्पा इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे हैं। हाल ही में उनसे वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल के बारे में पूछा गया। जैम्‍पा ने कहा, "2023 विश्व कप निश्चित रूप से मेरी सबसे पसंदीदा याद है। जब आप इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो कई यादें रह जाती हैं। डेब्‍यू विश्‍व कप 2021 भी शानदार था। लेकिन विश्व कप जीतना, खासकर वह जीत जिसकी हमें वास्तव में उम्मीद नहीं थी, सबसे खास है।"

    लाखों लोगों को चुप कराया

    जैम्‍पा ने कहा, "120,000 लोगों के सामने भारत को हराना। जब फैंस अचानक शांत हो जाते हैं तो यह एक बहुत ही खास एहसास है। हमने उन्हें कड़ी टक्कर दी।" जैम्‍पा ने अब तक 116 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। एकदिवसीय की 116 पारियों में उन्‍होंने 28.59 की औसत और 5.56 की इकोनॉमी से 196 विकेट चटकाए हैं। वहीं 112 टी20I पारियों में उनके नाम 147 सफलताएं हैं।

    भारत ने जीते 2 विश्‍व कप

    • भारत ने अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था।
    • टीम इंडिया ने लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में वेस्टइंडीज को हराया था।
    • इसे 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार ट्रॉफी उठाई थी।
    • फाइनल में मैन इन ब्‍लू ने श्रीलंका को शिकस्‍त दी थी।
    • 2023 में भारत के बाद तीसरी ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाने का मौका था।
    • अब 2027 में वनडे विश्‍व कप खेला जाएगा।
    • इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया को सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: शाहीन-फखर की किस्मत का अगले 48 घंटे में होगा फैसला, बॉल टेम्परिंग पर रेफरी के सामने हुई सुनवाई

    यह भी पढ़ें- 'होटल में आए लोग और फिर बॉल टेम्परिंग...', PSL 2026 को लेकर बेहद गुस्से में मोहसिन नकवी; अफरीदी-फखर के खिलाफ होगा एक्शन