'मैंने अपने दो प्रमुख हथियार पर जमकर काम किया', MI की नए मैच विनर ने किया खुलासा
गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में अश्विनी कुमार ने अहम भूमिका निभाई। युवा गेंदबाज ने मैच के बाद अपने से जुड़ा बड़ा ...और पढ़ें

अश्विनी कुमार (Pic Credit- IPL.com)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की युवा सनसनी अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी यॉर्कर और स्विंग पर काफी काम किया और फ्रेंचाइजी की तरफ से मौका मिलने का इंतजार किया। अश्विनी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने का मौका मिला तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 विकेट चटकाकर अपनी उपयोगिता साबित की।
अश्विनी कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से मात दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करके तिलक वर्मा (101*) के शतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की पारी 15.5 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई।
अश्विनी कुमार ने क्या कहा
मैंने अपनी यॉर्कर और स्विंग पर काफी काम किया। मैं बस अपने मौके का इंतजार कर रहा था। जब भी मौका मिलता तो मैं बेहतर प्रदर्शन करता। बाकी मैं मंदिर जाता हूं। बस ऐसे ही अपना दिन बिताता हूं। मैंने बल्लेबाजों को पहले देखा है कि वो कैसे खेलते हैं? मगर जब मैं मैदान में गया और उन्हें खेलते देखा तो पिच की मांग के मुताबिक गेंदबाजी की। मैंने कप्तान से बात करके इसे कारगर साबित करने की कोशिश की। यह काली मिट्टी की पिच है तो हम जानते थे कि गेंद नीचा रहेगी। पहली पारी में गेंद थोड़ा इधर-उधर घूम रही थी। तो हमारी योजना सही लेंथ पर गेंद डालने की थी और पिच की मांग के हिसाब से गेंदबाजी करने पर ध्यान था।
अश्विनी कुमार
मुंबई जीत की पटरी पर लौटी
याद दिला दें कि मुंबई इंडियंस ने सोमवार को लगातार चार शिकस्त झेलने के बाद जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। अश्विनी ने कहा, 'हमने जो गलती की, उस पर ध्यान दिया। कोच ने हमें बताया कि क्या करना है। हमारी मानसिकता हारने के बावजूद नकारात्मक नहीं थी। टीम काफी सकारात्मक रही।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।