'रोहित, विराट और बुमराह महानतम खिलाड़ी', वनडे मैच से पहले इंग्लिश खिलाड़ी के उड़े होश; टीम इंडिया को बताया 'खूंखार'
इंग्लैंड के बेन डकेट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कहा कि रोहित, विराट, बुमराह की वापसी से भारत मजबूत होगा, लेकिन इंग्लैंड को अपनी क्षमता पर भरो ...और पढ़ें

विराट कोहली-रोहित शर्मा-जसप्रीत बुमराह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
खेल संवाददाता, नई दिल्ली। इंग्लैंड के आरंभिक बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले साफ कहा कि टी-20 सीरीज में 4-0 की जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन वनडे में भारत बिल्कुल अलग और कहीं अधिक मजबूत टीम होगी।
उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की वापसी से भारत की चुनौती और कठिन हो जाएगी, फिर भी इंग्लैंड को अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दोपहर 3:30 बजे होगा।
रोहित, विराट और बुमराह महानतम खिलाड़ी: बेन डकेट
डकेट ने मैच से पहले कहा, "रोहित, विराट और बुमराह इस प्रारूप के महानतम खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने बुमराह को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल फार्मेट गेंदबाज बताते हुए कहा उनकी मौजूदगी हमेशा ही भारतीय टीम को खतरनाक बनाती है। उनके विरुद्ध हमारी अलग योजनाएं होंगी, लेकिन उन्हें हल्के में लेने की गलती कभी नहीं की जा सकती।"
विराट कोहली से बेहतर कला किसी और के पास नहीं: डकेट
डकेट ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वनडे क्रिकेट में विराट अब तक के सबसे महान बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बल्लेबाजी कर बड़ी पारियां खेलने की कला कोहली से बेहतर शायद ही किसी के पास है। विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी के साथ मैदान साझा करना हमेशा खास एहसास होता है। हालांकि डकेट ने यह भी स्पष्ट किया कि इंग्लैंड का पूरा ध्यान अपनी क्रिकेट पर रहेगा।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, हम भारत के बड़े नामों के बारे में सोचकर मैदान पर नहीं उतरेंगे। हमारा लक्ष्य अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना है। हम ऐसा कर पाए तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। अगर हम भारत को हराने में सफल रहे, तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
जोफ्रा आर्चर भारत के लिए होंगे कठिन चुनौती
उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। वहीं बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक, जो रूट और जोस बटलर जैसी मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है। डकेट ने कहा कि भारत के विरुद्ध खेलना हमेशा ऑस्ट्रेलिया के मुकाबलों की तरह विशेष होता है।
विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम होगी सीरीज
वनडे विश्व कप की तैयारियों पर डकेट ने कहा कि यह सीरीज इंग्लैंड के लिए बेहद अहम है। भारत जैसी विश्वस्तरीय टीम के खिलाफ सीरीज जीतने से युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और आगे के बड़े टूर्नामेंटों के लिए टीम को मजबूती मिलेगी।