Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: फाइनल को लेकर RCB के खेमे में क्‍या चर्चा हुई? भुवनेश्‍वर कुमार ने कर दिया खुलासा

    Updated: Sun, 31 May 2026 08:08 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में आज रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच जंग हो रही है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भुवनेश्‍वर कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में आज रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच जंग हो रही है। नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस निर्णायक मैच में आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच से पहले बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार ने तैयारियों पर बात की।

    पर्पल कैप की रेस में कुमार

    आईपीएल 2026 में भुवनेश्‍वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की। फाइनल से पहले तक खेले 16 मुकाबलों में वह 26 विकेट चटका चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। अपने सफल सीजन के बारे में भुवनेश्‍वर ने कहा, "मेरे लिए यह कहना बहुत आसान होगा कि मैंने कुछ अलग किया, लेकिन सच कहूं तो मैंने कुछ भी अलग नहीं किया है। मेरा ध्यान हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने पर रहता है।"

    कोई रॉकेट साइंस नहीं है

    कुमार ने कहा, "मेरा ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि मुझे क्या करना चाहिए, किन चीजों में मैं अच्छा कर सकता हूं। इनमें अभ्यास और फिटनेस जैसी चीजें शामिल हैं। अगर हम गेंदबाजी की बात करें, तो मैंने यहां आने से पहले उस पर भी काम करने की कोशिश की थी। मेरा प्रयास बस वही चीजें करते रहना था जो मैं हमेशा से करता आया हूं, अपनी खूबियों पर ध्यान देना। मैंने सच में कुछ ऐसा नहीं किया जिसे मैं रॉकेट साइंस कह सकूं। चीजें काफी सिंपल रही हैं।"

    ज्‍यादा क्रिकेट नहीं खेलता

    अपनी तैयारियों के बारे में तेज गेंदबाज ने कहा, "ऑफ-सीजन के दौरान मैं ज्‍यादा क्रिकेट नहीं खेलता, इसलिए मुझे फिटनेस पर पूरा ध्यान देने का मौका मिला। इस फॉर्मेट में आम तौर पर फिटनेस की जरूरत होती है, क्योंकि यह बहुत तेज फॉर्मेट है। आमतौर पर हम जिम की बात करते हैं, लेकिन दौड़ना भी उतना ही जरूरी है क्योंकि बॉलिंग के साथ-साथ मैदान पर काफी दौड़ना पड़ता है। इसलिए मैंने इन चीजों पर ध्यान दिया।"

    खबरें और भी

    तैयारियों पर बात की

    लगातार दो फाइनल में पहुंचने पर भूवी ने कहा, "सच कहूं तो इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है, क्योंकि हम जानते हैं कि यह फाइनल है। जिस तरह से हमने खेला है, हम यहां तक पहुंचने के हकदार थे। हमने टूर्नामेंट के दौरान जो किया है, उससे अलग कुछ करने के बारे में बात नहीं की है। हम जानते हैं कि यह फाइनल है, यह एक बड़ा मैच है। अगर हम जीतते हैं तो हम ट्रॉफी उठा लेंगे। हम वही चीजें करते रहना चाहते हैं जो हमने पूरे टूर्नामेंट में की हैं।"

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT: टॉस हारते ही गुजरात की खिताबी जीत हो गई पक्की, आरसीबी का टूटेगा सपना!

    यह भी पढ़ें- कैसे होता है IPL की प्राइज मनी का बंटवारा? प्‍लेयर्स या मालिक, किसके खाते में आते हैं करोड़ों रुपये