'मुझे इसी दर्द के साथ जीना होगा', महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही पूरी तरह टूटी कप्तान अट्टापट्टु; खुद को बताया विलेन
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। उनका सेमीफाइनल में जाने का सपना भी अधूरा रह गया। इसके बाद कप्तान अट्टापट्टु ...और पढ़ें

चमारी अट्टापट्टु
HighLights
श्रीलंका महिला टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शर्मनाक हार
चमारी अट्टापट्टु हार के बाद हुई निराश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टु काफी निराश दिखाई दी। श्रीलंका के महिला टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है। अथापथ्थु का मानना है कि वे भले ही व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने में कामयाब रहीं लेकिन कप्तानी में बुरी तरह से फेल रही हैं।
अट्टापट्टु ने 2014 में शशिकला सिरिवर्धने के बाद आधिकारिक तौर पर महिला क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी। उन्हें टीम की कप्तानी करते हुए एक दशक से भी अधिक समय हो गया है। इस दौरान उनकी कप्तानी में श्रीलंका की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। अब 2026 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनका दर्द छलका है और खुद को उन्होंने कप्तान के तौर पर फेल बताया है।
चमारी अट्टापट्टु हार के बाद हुई निराश
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए अट्टापट्टु ने कहा, "अगर मैं सच कहूं, तो ये ऐसा दुख है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैंने टीम के लिए लगभग 18 साल खेला लेकिन कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में ले जाने का मौका नहीं मिला। मैंने व्यक्तिगत रूप से कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर मैं विफल रही हूं। ये एक खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा दर्द है।"
अपनी निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने आगे कहा, "अब मुझे इसी दर्द के साथ जीना होगा। मुझे लगता है कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन मुझे इससे अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहिए था। अगर मैं आज भी अधिक जिम्मेदारी के साथ खेली होती, तो हम आज ये मैच जीत सकते थे। मुझे इसका अफसोस है। मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं देना चाहती। एक कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी के रूप में मेरी सबसे अधिक जिम्मेदारी है।"
खबरें और भी
वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लॉप हो गई थी बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। टीम मात्र 98 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद विंडीज ने मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में हार के साथ ही श्रीलंका महिला टीम विश्व कप से लगभग बाहर हो गई।