'धोनी के बाद ट्रांजिशन में टाइम लगेगा...', CSK की हार के बाद Ruturaj Gaikwad को मिला कोच फ्लेमिंग का साथ
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बावजूद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया, हालांकि उन्होंने माना कि ऋतुरा ...और पढ़ें

CSK के कोच ने Ruturaj Gaikwad को किया बैक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK Coach Stephen Fleming on Ruturaj Gaikwad: सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का साथ दिया। लेकिन उन्होंने माना कि IPL 2026 में ऋतुराज बल्ले से लय में नहीं दिखे। कोच फ्लेमिंग ने ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा भी जताया कि उन्हें लगता है कि वो और बेहतर कर सकते हैं।
सीएसके के कोच ने कहा कि उसने पहले भी बेहतर किया है। वो टॉप ऑर्डर का शानदार खिलाड़ी रहा है। इस सीजन उसने अपने करियर की तरह ना तो उतने रन बनाए हैं और ना ही उस रफ्तार से रन बनाए हैं और ये वो चीज है जिस पर वो काम करेगा।
CSK के कोच ने Ruturaj Gaikwad को किया बैक
दरअसल, सोमवार को खेले गए मैच में सीएसके को एसआरएच से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब सीएसके की टीम का केवल एक लीग स्टेज मैच बाकी है और पांच बार की चैंपियन टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद हो गए है। ये लगातार तीसरा सीजन है, जब सीएसके की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
हालांकि, टीम में खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान गायकवाड़ की फॉर्म भी सबसे बड़े चिंता का विषय रही, जहां हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में वो शुरुआती 6 ओवर के खेल में 11 गेंद खेलने का मौका मिला, जिसमें वो सिर्फ 9 रन ही बना सके। इस तरह गायकवाड़ आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सबसे सुस्त बल्लेबाज के रूप में साबित हुए।
खबरें और भी
इस बीच कोच फ्लेमिंग ने ऋतुराज को IPL 2025 से बाहर करने वाली चोट का जिक्र करते हुए कहा, "कम से कम इस साल तो वो पूरे समय यहां था। पिछले साल वो बिल्कुल भी यहां नहीं था। तो उसका आकलन करना गलत होगा। लेकिन, हां, पर्दे के पीछे काफी काम हुआ है क्योंकि हम इस खिलाड़ियों के ग्रुप के बारे में सीख रहे हैं।"
बता दें कि गायकवाड़ को साल 2024 में सीएसके का कप्तान बनाया गया था और तब से ये तीसरा सीजन रहा जब सीएसके की टीम प्लेऑफ का टिकट नहीं कटा सकी है। इस पर कोच ने कहा,
क्रिकेट की दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक एमएस धोनी का इतने लंबे समय तक फ्रेंचाइजी चलाने के बाद नए कप्तान का आना एक बड़ा बदलाव है। तो इसमें थोड़ा समय तो लगेगा ही। लेकिन वो अच्छा काम कर रहा है। खिलाड़ियों के इस ग्रुप के बीच उसकी बहुत इज्जत है। और वो लगातार सीख रहा है और उसे मैदान पर लागू भी कर रहा है। तो आगे चलकर मुझे कोई शक नहीं कि वो इस फ्रेंचाइजी के लिए एक शानदार कप्तान साबित होगा।
सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग
वहीं, हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के बाद फ्लेमिंग से जब ये पूछा गया कि क्या 44 साल के धोनी से अगले सीजन को लेकर कोई बात नहीं की है? तो उन्होंने कहा, "नहीं, हम अभी इसी सीजन पर काम कर रहे हैं।"
साथ ही फ्लेमिंग ने माना कि CSK ने इस सीजन अच्छा नहीं किया और उनका अपना भविष्य टीम के मालिकों के हाथ में है।फ्लेमिंग ने कहा,
मैं कहूंगा कि ये मैनेजमेंट का फैसला है। मुझे पता है इस पर काफी बातें हो रही हैं, लेकिन धोनी इस साल काफी वक्त टीम के साथ रहे हैं, जो टीम के लिए, कई युवा खिलाड़ियों के लिए और टीम में निरंतरता के लिए बहुत जरूरी था। तो वो टीम का बड़ा हिस्सा रहे हैं, भले ही वो खेले नहीं, लेकिन फिर भी उनका टीम पर बड़ा असर रहा है। हमने कई अच्छे काम किए हैं। हमने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है जो उम्मीद है CSK के लिए आने वाले सालों के खिलाड़ी बनेंगे। लेकिन मैं जानता हूं कि हमें नतीजों से ही आंका जाता है, और ये सही भी है। तो, हां, ये मैनेजमेंट का फैसला है, मेरा नहीं।
कोच स्टीफन फ्लेमिंग
बता दें कि सीएसके की टीम 13 में से सिर्फ 6 ही मैच जीत सकी है, जबकि 7 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा । अगर वह अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत भी लेती है, तो टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। इसके बाद उसे दूसरी टीमों की हार की उम्मीद करनी होगी। हालांकि, सीएसके की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन सा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।