Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेल स्‍टेन ने SA20 की कामयाबी का क्रेडिट IPL को दिया, कहा- 'मुश्किल समय के बाद साउथ अफ्रीका में लौटा क्रिकेट का फीवर'

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM (IST)

    पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन ने एसए20 लीग के प्रभाव की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि एसए20 के कारण खेल की लोकप्रियता मुश्किल दौर के बाद साउथ अफ्रीका में ...और पढ़ें

    डेल स्‍टेन

    डेल स्‍टेन

    HighLights

    1. डेल स्‍टेन ने एसए20 की कामयाबी का श्रेय आईपीएल को दिया

    2. डेल स्‍टेन ने कहा कि एसए20 से साउथ अफ्रीका में रोमांच लौटा

    3. स्‍टेन ने कहा कि एसए20 का आयोजन देश के बाहर नहीं कराना चाहिए

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्‍गज तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन ने एसए20 लीग की जमकर तारीफ की। स्‍टेन ने कहा कि एसए20 ने मुश्किल दौर के बाद साउथ अफ्रीका में क्रिकेट फीवर लौटा दिया है।

    एसए20 के पांचवें सीजन से पूर्व बातचीत करते हुए स्‍टेन ने कहा कि टूर्नामेंट ने फैंस की दिलचस्‍पी जगाई और देशभर में स्‍टेडियम में दर्शकों को खींचने में कामयाब रहे। उन्‍होंने कहा कि लीग ने अपने पहले चार संस्‍करणों में प्रगति की और अब समर्थकों के मजबूत सपोर्ट का आनंद उठा रही है।

    आईपीएल के कारण लोकप्रियता में इजाफा

    स्‍टेन ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच मजबूत कनेक्‍शन पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि एसए20 की सफलता का श्रेय आईपीएल को जाता है। पूर्व तेज गेंदबाज ने ध्‍यान दिलाया कि विभिन्‍न फ्रेंचाइजी में भारतीय मालिकाना हक और आईपीएल में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़‍ियों के नियमित खेलने से दोों देशों के क्रिकेट रिश्‍ते मजबूत हुए हैं।

    स्‍टेन के मुताबिक इस कनेक्‍शन से यह भी सुनिश्चित हुआ कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए शीर्ष खिलाड़ी उपलब्‍ध हो, जिससे एसए20 जैसी लीग को मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार करने और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करके दिखाने में मदद मिली।

    विदेश में नहीं हो लीग

    हालांकि, डेल स्‍टेन इस पर राजी नहीं हुए कि एसए20 के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका से बाहर हो। उन्‍होंने कहा कि यह सही नहीं होगा। स्‍टेन ने कहा कि लीग को अपने घर में ही खेला जाना चाहिए क्‍योंकि इसकी शुरुआत से ही फैंस का समर्थन रहा है।

    स्‍टेन ने साथ ही कहा कि आईपीएल की वैश्विक लोकप्रियता से साउथ अफ्रीका को फायदा मिला है। ऐसे में एसए20 के मैच विदेश में कराने की जरुरत नहीं। स्‍टेन के नजरिये से एसए20 लीग बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उसे अपने घरेलू फैन बेस को मजबूत करने पर ध्‍यान देना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'उसमें विराट, सचिन से ज्यादा महान बनने का माद्दा', वैभव सूर्यवंशी को लेकर साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने कर दिया हैरान करने वाला दावा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की खराब बैटिंग के बाद डेल स्टेन ने बल्लेबाजों की बड़ी कमी को किया उजागर, गिब्स ने भी बताई कमजोरी