Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: दिनेश कार्तिक ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, काट दिया 2 प्रमुख खिलाड़‍ियों का पत्‍ता

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:07 PM (IST)

    पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग 11 चुनी। कार्तिक ने दो प्रमुख खिलाड़‍ियों ...और पढ़ें

    दिनेश कार्तिक

    दिनेश कार्तिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग 11 चुनी है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच मंगलवार को पहला वनडे बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे मैच शुरू होगा।

    कार्तिक ने अपनी टीम में पांच विशेषज्ञ बल्‍लेबाज, तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजी विकल्‍प चुने। उन्‍होंने ओपनिंग की जिम्‍मेदारी रोहित शर्मा और कप्‍तान शुभमन गिल के कंधों पर सौंपी। तीसरे नंबर की जिम्‍मेदारी विराट कोहली को दी।

    कौन होगा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर

    दिनेश कार्तिक ने चार नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांच नंबर पर केएल राहुल को रखा। उन्‍होंने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे के नाम पर मुहर लगाई। फिर स्पिनर्स के रूप के अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर भरोसा जताया। पटेल स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। इस तरह भारत के पास कुल सात बल्‍लेबाज होंगे।

    किन खिलाड़‍ियों को चौंकाया

    दिनेश कार्तिक ने तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्‍मेदारी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव के कंधों पर सौंपी। कार्तिक की टीम में ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्‍णा जगह नहीं बना सके, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

    खबरें और भी

    दिनेश कार्तिक द्वारा चुनी गई प्‍लेइंग 11

    शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? कप्तान शुभमन गिल ने सारे सस्पेंस किए खत्म

    यह भी पढ़ें- 'Gautam Gambhir के कुछ चहेते खिलाड़ी हैं', भारतीय क्रिकेटर ने हेड कोच के बारे में किया हैरानी भरा खुलासा