ENG vs NEP: 'शुक्र है हम...,' सांस रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के बाद नेपाल के फैन हुए हैरी ब्रूक
इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराकर एक रोमांचक मुकाबला जीता। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में नेपाल ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे इंग्ल ...और पढ़ें

हैरी ब्रूक का बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की टीम हार से बाल-बाल बची और उन्होंने मुकाबले में 4 रनों से जीता हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसका फैसला आखिरी ओवर में हुआ। नेपाल के इस शानदार खेल को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनकी खूब तारीफ की और नेपाल की टीम को सलाम किया।
नेपाल ने इस मुकाबले में दिखा दिया कि वे टूर्नामेंट में सिर्फ भाग लेने के लिए नहीं आए हैं बल्कि बड़ी टीमों को चित करने के लिए आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ, जिस तरह से इस टीम ने खेल दिखाया, वो सराहनीय था। दुनिया के तमाम दिग्गज नेपाल टीम के कायल हो गए हैं और हैरी ब्रूक भी काफी प्रभावित हुए।
हैरी ब्रूक ने की नेपाल की तारीफ
नेपाल से रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "ये मैच बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन शुक्र है कि हम जीत गए। नेपाल ने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया। आदिल रशीद को बहुत टीमें हैं, जो इस तरह से खेल पाती हैं लेकिन नेपाल की टीम ने उनके खिलाफ शानदार बैटिंग की। उन्होंने कई मौकों पर हमें मुश्किल परिस्थितियों में डाला। मैंने नहीं सोचा था कि मैच इतना करीबी होगा और मुझे लगा था कि ये टोटल हम आसानी से डिफेंड कर लेंगे।"
नेपाल को दी शुभकामनाएं
ब्रूक ने आगे कहा, "जिस तरह से नेपाल की टीम ने खेल दिखाया है, मैं उन्हें टूर्नामेंट आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। नेपाल की टीम को मेरा सलाम, उन्होंने बहुत ही बेहतरीन खेल दिखाया है। हम डटे रहे और मैदान पर शांत रहे, जिसकी वजह से मुकाबले में हमें जीत मिली।"
इंग्लैंड-नेपाल का रोमांचक मुकाबला
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे और नेपाल को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य दिया था। चेज करते हुए नेपाल की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे और अंत में उन्हें 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।