वैभव सूर्यवंशी को वनडे में लाओ, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कराओ, बीसीसीआई को मिला सख्त निर्देश
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की और दो अर्धशतक ठोके। उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। अब भारत के पूर्व विकेटकीपर ने उनको वन ...और पढ़ें
-1785140285778_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में मचाया धमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह से रमे नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनको लेकर हर दिन चर्चा होती रहती है। इंग्लैंड में फेल होने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे में तांडव दिखाया। अब उनको वनडे टीम में शामिल करने की मांग भी उठने लगी है। ये मांग भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने की है।
वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 151 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। इंग्लैंड दौरे पर वैभव फेल रहे थे, लेकिन उनकी छोटी पारियों ने उनके आत्मविश्वास की झलक दिखा दी थी।
गिल को देनी होगी कुर्बानी
इंजीनियर का मानना है कि वैभव को वनडे में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करना चाहिए और गिल को नंबर-4 पर खेलना चाहिए। भारत के पूर्व विकेटकीपर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "शुभमन गिल बेहतरीन क्लास के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह इस टीम के बेस्ट बल्लेबाज हैं। वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। गिल वो बल्लेबाज नहीं है जो गेंद को उड़ाकर मारे। ऐसे में वनडे में दाएं और बाएं हाथ का संयोजन शानदार रहेगा। रोहित को खेलना चाहिए और वैभव के साथ उन्हें ओपनिंग करना चाहिए।"
वैभव शानदार बल्लेबाज
इंजीनियर ने कहा कि वैभव जैसे बल्लेबाज ओपनर ही सही रहते हैं। उन्होंने कहा, "वैभव जैसे बल्लेबाज ओपनिंग में शानदार रहते हैं क्योंकि वह मैदान पर बड़े गैप निकाल लेते हैं। गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं और फिर हमारे पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप है। ये सूर्यवंशी को वनडे टीम में लाने का सही समय है।"