'मुझे गालियां पड़ रही हैं', पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने डर के मारे कर दी पोस्ट डिलीट
पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर किए जाने के बाद एक पोस्ट की थी जो उन्होंने अब डिलीट कर दी है। इस बात ...और पढ़ें

जेसन गिलेप्सी पाकिस्तान के पूर्व कोच रह चुके हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि बांग्लादेश का समर्थन करने को लेकर उन्होंने जो सोशल मीडिया पोस्ट की थी उसे डिलीट कर दिया है। गिलेस्पी ने कहा है कि उन्हें इस पोस्ट को लेकर गालियां मिल रही थीं।
गिलेस्पी ने कहा था कि आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर गलत किया है। उन्होंने कहा था कि भारत को चैंपियंस ट्ऱॉफी-2025 के लिए पाकिस्तान न जाकर यूएई में खेलनी की सहूलियत मिली, लेकिन बांग्लादेश के साथ आईसीसी ने ऐसा नहीं किया, क्या इसका कोई जवाब दिया जा सकता है।
गिलेस्पी को मिली आलोचना
ये सवाल पूछने के बाद गिलेस्पी ने पोस्ट डिलीट कर दी और जब इस मामले में उनका पक्ष सामने आया तो उन्होंने बताया कि इस पोस्ट के लिए उन्हें गालियां मिल रही थीं। क्रिकफॉलो एक्स हैंडल ने गिलेस्पी से पोस्ट डिलीट करने को लेकर सवाल किया। उस पर गिलेस्पी ने जवाब देते हुए लिखा, "क्योंकि एक सरल सवाल पूछने को लेकर मुझे गालियां मिल रही थीं इसलिए।"
गिलेस्पी ने अपनी पुरानी पोस्ट में लिखा था, "क्या आईसीसी से इस बात का जवाब मिल सकता है कि बांग्लादेश अपने मैच भारत के बाहर क्यों नहीं खेल सकता? पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में खेलने को लेकर मना किया था और उसे पाकिस्तान के बाहर मैच देखने की इजाजत मिल गई थी।"
बांग्लादेश को किया गया बाहर
बांग्लादेश ने अपने मैच भारत में खेलने से मना किया था। इसके पीछे उसने कहा था कि उसकी टीम के खिलाड़ियों को भारत में खतरा है क्योंकि भारत में बांग्लादेश विरोधी माहौल है जिसके चलते मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई ने आईपीएल-2026 से बाहर कर दिया। उसने आईसीसी से मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की बात कही थी। आईसीसी ने उसकी बात मानी नहीं और वहीं बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा। आईसीसी ने फिर उसे बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को शामिल किया है।
Jason Gillespie deleted his post on X today in which he questioned the ICC for not allowing Bangladesh to play outside India. 😯🤔 Why @dizzy259 ? pic.twitter.com/WyA4Qwdhmr
— CricFollow (@CricFollow56) January 25, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।