Vaibhav Sooryavanshi के लिए संजू सैमसन को क्यों ड्रॉप किया गया? गौतम गंभीर ने विवादित फैसले पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को बेंच पर बैठाने के फैसले पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। भारत को इंग्लैंड के हाथों तीसरे टी20आई में शर् ...और पढ़ें

गौतम गंभीर और संजू सैमसन
HighLights
गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को बाहर करने पर चुप्पी तोड़ी
गंभीर ने बताया कि संजू को उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से बताई गई है
भारतीय टीम को तीसरे टी20 में करारी शिकस्त सहनी पड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम का इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन जारी है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को मंगलवार को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के हाथों 125 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 76 रन पर ढेर हो गई।
इसके बाद से सवाल उठने लगे हैं कि टीम प्रबंधन ने आखिरकार क्यों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन को बाहर बैठाने का फैसला लिया? हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके और सैमसन के बीच पूरी बातचीत स्पष्ट है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि यह बातचीत लोगों के बीच नहीं आएगी।
सैमसन की जल्दी कर दी छुट्टी
बता दें कि संजू सैमसन का बल्ला तीन मैचों में खामोश रहा। आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में वो खाता खोले बिना आउट हुए तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में वो केवल 1 रन बना सके। इसके बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में संजू को बाहर करके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया।
वैसे, सैमसन को दो मैचों में बाहर बिठाया गया, लेकिन इन दोनों मौकों पर वैभव का बल्ला भी धमाका नहीं कर सका। इसके बाद 31 साल के संजू के जख्म पर और नमक छिड़का गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए संजू को स्क्वाड में जगह नहीं दी गई।
खबरें और भी
गौतम गंभीर ने क्या कहा
गंभीर ने तीसरे टी20 के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'सबसे पहली बात कि संजू सैमसन को सफाई की जरुरत थी, उन्हें वो मेरी तरफ से दी जा चुकी है। यह बातचीत सख्त रूप से खिलाड़ी और हेड कोच के बीच की है। यह बातचीत बाहर नहीं आने वाली है।'
उन्होंने आगे कहा, 'संजू को लेकर हम बहुत स्पष्ट हैं। उसने भारत के लिए जो किया है, वो शानदार है। कभी आप किसी खिलाड़ी के फॉर्म को देखते हैं। यहां कोई ऐसी जल्दबाजी नहीं है कि वो इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते हैं।'
हमसे गलती हुई
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की लगातार हार पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नतीजों के बारे में हैं। तो जब लगता है कि कौन-सा संयोजन हमें नतीजे दे सकता है, हम उसे आजमाते हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर किसी को अपनी जगह पाने का हक है। हां हमने यहां की परिस्थितियों में खुद को बेहतर ढंग से नहीं ढाला। यही सच्चाई है।'
भारतीय हेड कोच ने कहा, 'आयरलैंड हो या इंग्लैंड। हमने परिस्थितियों में खुद को बेहतर ढंग से नहीं ढाला। अगर हमने परिस्थितियों को समझ लिया होता तो बेहतर क्रिकेट खेलते और लगातार चार मैच नहीं गंवाते।'
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच ब्रिस्टल में गुरुवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश सीरीज में वापसी करने की होगी।
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन-गौतम गंभीर के बीच हुई अनबन! सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद दोनों की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार के बाद कोच गंभीर पर भड़के संजय मांजरेकर, आइसलैंड क्रिकेट ने भी कसा तंज