T20 World Cup: हेड कोच Gautam Gambhir ने सूर्या की पारी को बताया ‘मास्टरक्लास’,सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO
Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद पारी को 'मास्टरक्लास' बताया ...और पढ़ें

Gautam Gambhir ने कप्तान सूर्या की जमकर की तारीफ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच की 84 रन की नाबाद पारी को मास्टरक्लास बताया है। स्टार सूर्या ने भारतीय टीम को न सिर्फ एक शर्मनाक हार से बचाया, बल्कि टीम को टी-20 विश्व कप में अपने पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के बाद सूर्या ने कोच गंभीर का भी दिल जीत लिया। इंडिया क्रिकेट टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीजियो में कोच गंभीर ने कहा कि ये दबाव में खेली गई सबसे बेहतरीन पारियों में से एक रही।
Gautam Gambhir ने कप्तान सूर्या की जमकर की तारीफ
दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बैटर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने अमेरिका को 162 रन का लक्ष्य दिया, जहां टीम की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की पारी खेली। कोच गंभीर ने कहा कि बहुत अच्छा रिजल्ट रहा। इस तरह टूर्नामेंट में शुरुआत करना वास्तव में मास्टरक्लास है। वो शानदार था। मैंने टी-20 क्रिकेट में देखा है, खासकर दबाव में, जिस तरह की स्थिति में हम थे, मुझे लगा कि ये अविश्वसनीय था।
अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया के टॉप-ऑर्डर के जल्दी बिखरने के बाद भारत की वापसी को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि ये जीत खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक खास पल और एक कीमती सीखने का अनुभव थी। सूर्या ने आगे कहा,
चीजें जिस तरह से गई, उससे बहुत खुश हूं। पहले मैच में थोड़ी डरावनी स्थिति और हलचल तो हुई थी, लेकिन ये मेरे लिए सभी लड़कों को सपोर्ट स्टाफ के लिए एक अच्छा सबक बन गया। ये खेल का हिस्सा है, लेकिन हमें मैदान पर करैक्टर दिखाना पड़ा और मैं ऐसी स्थितियों में पहले भी खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता था कि वहां टिके रहना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। मैं समझता हूं कि बैटिंग के लिए विकेट थोड़ा मुश्किल था।
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि अपने होम ग्राउंड पर टीम की कप्तानी करने के बारे में बात करते हुए, कप्तान ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत की कप्तानी करने के अनुभव को खास बताया और शानदार माहौल बनाने के लिए भीड़ को क्रेडिट दिया। सूर्या ने साथ ही कहा,
वानखेड़े में खेलना हमेशा खास होता है, और मुझे पता था कि जब मैं इस टीम के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरूंगा, तो माहौल जबरदस्त होगा और भीड़ ने निराश नहीं किया।
सूर्यकुमार यादव
बता दें कि अब टीम इंडिया को अपना अगला ग्रुप-स्टेज मैच 12 फरवरी को नामीबिया के साथ खेलना है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 Points Table Update: पाकिस्तान से आगे भारत, USA को हराकर टॉप पर पहुंचा; देखें ताजा अंक तालिका
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।