प्रिंस यादव को क्रिकेटर नहीं बनाना चाहते थे पिता, अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू के बाद भावुक होकर पुराने दिनों को किया याद
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद उनके पिता राम निवास भावुक हो गए और पुराने द ...और पढ़ें

प्रिंस यादव का डेब्यू
HighLights
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच
प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
प्रिंस के डेब्यू पर भावुक हुए पिता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। इसके बाद उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। प्रिंस को अफगानिस्तान के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में खेलने का मौका मिला। उनके डेब्यू के बाद अब पिता राम निवास बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनसे अब वो लोग भी संपर्क कर रहे हैं, जो कभी बात नहीं करना चाहते थे।
प्रिंस के पिता राम निवास ने ये भी खुलासा किया कि वे नहीं चाहते थे कि प्रिंस क्रिकेटर बनें। उनका मानना था कि प्रिंस का करियर स्थिर होना चाहिए और इसके लिए वे अपने बेटे को नौकरी करने के लिए कहते थे। राम निवास खुद रेलवे सुरक्षा विशेष बल के लिए अपनी सेवाएं दे चुके थे और बेटे को भी इसी राह पर चलाना चाहता थे लेकिन प्रिंस ने अलग राह चुनी और अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया है।
प्रिंस यादव के पिता राम निवास ने किया बड़ा खुलासा
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रिंस के पिता राम निवास ने कहा, "मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। आज मेरा फोन लगातार बज रहा है। हमारे दरवाजे पर लोग बधाई देने के लिए खड़े हुए हैं। यहां तक कि वो लोग भी आ रहे हैं, जो हमसे पहले बात भी नहीं करते थे। मेरे पास कुछ भी कहने के लिए आज शब्द नहीं है। मैं बाजार में खरीददारी के लिए खड़ा था और उसके बाद से मुझे लगातार फोन आ रहे हैं। मैं सामान किसी और दिन खरीद लूंगा और आज सबके फोन का जवाब दे रहा हूं।"
प्रिंस के पिता ने आगे कहा, "जब वो 17-18 साल का था, तो क्रिकेट के अलावा उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता था। एक वेतन पाने वाला कर्मचारी अपने बच्चे के जीवन में स्थिरता के अलावा और क्या देखना चाहेगा? मैंने सोचा आजकल बच्चों पर अधिक दबाव भी नहीं डालना चाहिए। इस वजह से मैं चुप रहा। मुझे उसके ऊपर कई बार गुस्सा आता था लेकिन मैं चुप रहता था।"
खबरें और भी
प्रिंस यादव पर पिता ने बनाया था दबाव
प्रिंस के पिता चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह सरकारी नौकरी करे। हालांकि, इस खिलाड़ी के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने बेटे को कई बार परीक्षा देने का दबाव बनाया और प्रिंस ने दिया भी। कई बार वे असफल हुए लेकिन कई बार परीक्षा पास कर लेते, तो वे इंटरव्यू देने के लिए नहीं जाते थे।