IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने कर दिया कन्फर्म
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 1 जुलाई को खेला जाना है। मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बड़ी जानकारी दी ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर-वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिए जाने पर कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आयरिश टीम के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया, जबकि प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने डेब्यू किया। हार के बाद टीम मैनेजमेंज के फैसलों पर सवाल खड़े हुए।
अय्यर और गंभीर को फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में फिर से सूर्यवंशी को लेकर चर्चा हो रही है। 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए वैभव के डेब्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है। अय्यर का कहना है कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अय्यर ने सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
वैभव के डेब्यू को लेकर कप्तान अय्यर से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। अय्यर ने कहा, "हमारी टीम में जो भी खिलाड़ी हैं, उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसा नहीं है कि किसी ने अच्छा खेल न दिखाया हो। हमें खिलाड़ियों को मौके देने होंगे और उन्हें सुरक्षा भी देनी होगी ताकि वे आगे के टूर्नामेंटों में आत्मविश्वास से भरे रहें। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछला वर्ल्ड कप जीता है। वे लगातार इस फॉर्मेट में प्रदर्शन कर रहे हैं और हमें उनका समर्थन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।"
वैभव को मौका जरूर मिलेगा: अय्यर
अय्यर से जब सवाल किया गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी पहले टी20 मैच में डेब्यू करने वाले हैं, तो उन्होंने इस पर साफ जवाब देने से इनकार कर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा, "कुछ भी हो सकता है। फिलहाल हम इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं। ये बहुत ही निजी मामला है। ये ऐसी बात है, जिस पर हम टीम मीटिंग में चर्चा करते हैं। ये सब हम आपको नहीं बता सकते हैं और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ आने वाले हैं। वो एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्हें खेलने का मौका जरूर मिलेगा।"