Trending

    IND vs NZ: 'तुम बुरी फॉर्म में थे, मैं तो दो साल बाहर रहा...', ईशान किशन ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उड़ाया Abhishek Sharma का मजाक

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 07:36 PM (IST)

    IND vs NZ। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। इस जीत के बाद, बीसीसीआई के एक वीडियो में ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को उनकी खराब फॉर्म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ईशान किशन ने भारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उड़ाया Abhishek Sharma का मजाक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Sharma IND vs NZ। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 96 रन से जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 2007 और 2024 के बाद अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। 

    जीत के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसमें ईशान किशन अभिषेक शर्मा की चुटकी लेते नजर आए। इस दौरान ईशान ने अपने मुश्किल दिनों, आलोचनाओं और खुद पर विश्वास को लेकर खुलकर बात की।

    अभिषेक शर्मा पर टीम का अटूट भरोसा

    बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप 2026 किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। फाइनल से पहले वे फॉर्म के लिए बुरी तरह जूझ रहे थे। शुरुआती तीन मैचों में अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वे जीरो पर आउट हुए, जिसके चलते उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ फिर से दहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक ने इस भरोसे की कीमत सबसे महत्वपूर्ण मौके पर चुकाई और फाइनल में महज 21 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को विस्फोटक शुरुआत दी।

    ईशान का दमदार कमबैक

    ईशान किशन की कहानी भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं थी। एक समय वे टीम इंडिया से पूरी तरह बाहर थे और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन झारखंड के इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी। इस साल अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने के बाद उन्होंने नेशनल टीम में वापसी की और इस वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतक जड़कर खुद को साबित किया।

    ईशान ने अभिषेक की चुटकी ली

    जब पत्रकारों ने असफलताओं से निपटने को लेकर सवाल पूछा, तो एक बेहद मजेदार पल देखने को मिला। जैसे ही अभिषेक शर्मा ने जवाब देना शुरू किया, ईशान किशन ने हंसते हुए उन्हें बीच में ही टोक दिया। ईशान ने चुटकी लेते हुए कहा, "इसका जवाब मैं भी दे सकता हूं। तुम तो बस एक महीने के लिए खराब फॉर्म में थे, मैंने तो टीम से बाहर 2 साल बिताए हैं।”

    साथ ही किशन ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज आत्मविश्वास है। क्योंकि एक बार जब आप खुद पर शक करने लगते हैं, तो इससे आपके खेल पर दबाव बढ़ जाता है। यह न तो व्यक्तिगत रूप से आपकी मदद करता है और न ही आप टीम की मदद कर पाते हैं। इसलिए, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और जब आप दूसरों के बुरे समय में उनकी मदद करते हैं, तो वह अच्छाई आपके पास भी वापस आती है।"

    घरेलू क्रिकेट ने बदला नजरिया

    उन्होंने आगे बताया कि घरेलू क्रिकेट में बिताए समय ने उनका नजरिया बदलने और टीम के माहौल में अधिक योगदान देने में मदद की।

    झारखंड को इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने वाले किशन ने कहा, 

    यही वह बात है जो मैंने घरेलू क्रिकेट से सीखी। केवल अपने बारे में सोचने के बजाय, मैंने सोचा कि क्यों न मैं पूरी टीम को साथ लेकर आगे बढ़ूं... अच्छी संगति रखें, कड़ी मेहनत करें, खुश रहें और कभी भी खुद पर से विश्वास न खोएं। और निश्चित रूप से आपको अपने खेल में सुधार करना ही होगा।

    -

    ईशान किशन