IND vs NZ: ‘भारत ने हमसे अच्छा…’, Mitchell Santner ने दिखाई थी अकड़, फाइनल में हार के बाद निकल गया सारा गुरूर
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीत लिया है, यह भारत का तीसरा टी20 विश्व कप है। भारत ने पहली बार इस ट्रॉफी को होस्ट क ...और पढ़ें
-1773021932126_m.webp)
IND vs NZ: हार के बाद टूटे कीवी कप्तान Mitchell Santner
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mitchell Santner Statement: चक दे, चक दे इंडिया... टीम इंडिया एक बार फिर से चैंपियन बन गई है। पहली बार न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप में हराकर भारत ने जो जीत हासिल की है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। ‘मेन इन ब्लू’ ने 96 रन से टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अपने नाम किया।
भारतीय बल्लेबाजों ने इस जीत की नींव रखी थी और गेंदबाजों ने उस पर जीत की इमारत बना ली है। 55 मैच, 20 टीम और एक चैंपियन और वो चैंपियन है टीम इंडिया।
8 मार्च 2026 को भारत ने इतिहास रचा और तीसरी बार इस टी20 विश्व कप की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपना कब्जा जमाया। भारत वो पहली टीम बनी है, जिसने न केवल इस ट्रॉफी को डिफेंड किया है, बल्कि होस्ट करते हुए इसे जीता भी है। वहीं, फाइनल मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी निराश दिखे।
हार के बाद टूटे कीवी कप्तान Mitchell Santner
न्यूजीलैंट टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मैं अपने खिलाड़ियों पर गर्व करता हूं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल दिखाया है। सैंटनर ने आगे कहा कि यहां के दर्शकों ने पूरे मैच को काफी इंजॉय किया और सभी के हौसले को बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने बोला कि हमने सुपर-8 से लेकर सेमीफाइनल तक कड़ी चुनौतियों को पार किया था।
भारत में न्यूजीलैंड टीम को मिलने वाले सपोर्ट पर सैंटनर ने कहा,
हम जहां भी खेलते हैं, आमतौर पर शानदार भीड़ देखने को मिलती है। आज मैदान में नीले रंग का समंदर दिखाई दे रहा था। जाहिर है हम घरेलू फेवरेट नहीं थे, लेकिन भारत को घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का श्रेय देना चाहिए। यहां जीतना हमेशा काफी दबाव के साथ आता है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व होना चाहिए।
मिचेल सैंटनर
सैंटनर का मानना है कि अगर 220 तक टारगेट मिलता तो कड़ा मुकाबला होता। उन्होंने फाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। उन्होंने अपने फैसले को लेकर कहा कि पिच अच्छी थी। हम पावरप्ले में कुछ विकेट लेते तो भारत को 220 तक रोक सकते थे। यह अच्छा टारगेट होता।
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा ने (52) रन बनाए और उनका बल्ला फाइनल में चला, जिसकी सबको काफी लंबे समय से तलाश थी। वहीं, संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए इस सलामी जोड़ी ने 7 ओवर तक 14 रन प्रति ओवर की औसत से बैटिंग करते हुए भारत के स्कोर को 98 तक ले गए। वहां, तब सब कुछ ठीक चला, लेकिन रचिन रवींद्र ने आकर अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर अभिषेक को अपना शिकार बनाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।