Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs USA: 'अमेरिका के खिलाफ भारतीय टॉप-ऑर्डर का जल्दी बिखरना जरूरी था...', Axar Patel का चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 12:44 PM (IST)

    Axar Patel on Wankhede Stadium Vs USA: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में अमेरिका (USA) के खिलाफ भारतीय टॉप-ऑर्डर के जल् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    India vs USA: वानखेड़े पिच पर क्या बोले Axar Patel?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Axar Patel on Wankhede Pitch: भारतीय उप-कप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि उनके टॉप-ऑर्डर का जल्दी विकेट गंवाना, एक अच्छा अनुभव था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में मेन इन ब्लू अचानक मुश्किल में पड़ गई थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम का टॉप ऑर्डर बैटिंग में फेल हो गया। 77 रन के स्कोर पर टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। टॉप-ऑर्डर के फेल होने के बाद हर कोई जहां इसे कमजोरी बता रहा, तो अक्षर पटेल ने इसे फ्यूचर के लिए शुभ संकेत बताया। आइए जानते हैं अक्षर ने ऐसा क्यों कहा? 

    वानखेड़े पिच पर क्या बोले Axar Patel?

    अमेरिका के खिलाफ भारत की शुरुआती बैटिंग कोलैप्स के बाद, अक्षर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक अहम पार्टनरशिप करके टीम की पारी को संभाला और भारत को मुश्किल स्थिति से उबरने में मदद की।

    मैच के बाद अक्षर ने कहा, 

     

     

    आम तौर पर मुंबई की पिचें सपाट होती हैं, लेकिन ये अलग थी। इसलिए हमने 140-150 रन तक पहुंचने का प्लान बदल दिया। दो ओवर के बाद हम हैरान थे। आम तौर पर पिच सपाट होती है, लेकिन ये अलग थी। जब मैं बैटिंग करने गया, तो हमने सोचा कि 140 रन तक पहुंचाते हैं फिर एक ओवर में 21 रन आए और बाद में सूर्या ने और रन बनाए।

    -

    अक्षर पटेल

    भारत के लिए क्यों ये अहम?

    USA के लिए मैच की शुरुआत शानदार रही थी। तेज गेंदबाज अली खान ने अपने पहले दो ओवरों में महज 13 रन देकर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को पहली ही गेंद पर शून्य पर पवेलियन भेज दिया था। हालांकि, अली खान चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए, जिससे अमेरिका को बड़ा झटका लगा।

    उनकी जगह जिम्मेदारी सौरभ नेत्रवलकर पर आई, लेकिन वो काफी महंगे साबित हुए। नेत्रवलकर ने अपने दो ओवरों में 21-21 रन लुटाए। उनके इन दो ओवरों में आए 42 रनों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया और अंत में यही रन निर्णायक साबित हुए। इस बीच भारतीय पारी के शुरुआती लड़खड़ाने पर अक्षर पटेल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 

     

     

    शुरुआत में जो विकेट गिरे, वो क्रिकेट का हिस्सा है। अच्छा हुआ कि ये (टॉप-ऑर्डर का फ्लॉप होना) पहले ही मैच में हो गया। क्रिकेट में पिच की परिस्थितियों को समझना बहुत महत्वपूर्ण होता है और इस अनुभव से हमें भविष्य में काफी फायदा होगा।

    -

    अक्षर पटेल

    अब नामीबिया से होगी अगली भिड़ंत

    USA को 29 रनों से हराने के बाद अब टीम इंडिया अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच के लिए तैयार है। भारत का अगला मुकाबला नामीबिया से होगा, जो नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup: स्पेन जाने वाले थे Mohammed Siraj, सूर्या के एक मैसेज ने बदल दी तकदीर; पहले मैच में किया धमाका

    यह भी पढ़ें- IND vs USA: टॉस छोड़कर अचानक कहां भागे कप्तान सूर्या? इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO