'3 ओवरों में ही हो जाएगा RCB का काम तमाम', फाइनल से पहले पूर्व कप्तान ने मौजूदा विजेता को चेताया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने एक खिलाड़ी को लेकर आरसीबी को चेताया है और कहा है कि इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं द ...और पढ़ें

आरसीबी के सामने गुजरात की चुनौती

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल-2026 के फाइनल से पहले मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चेतावनी दे डाली है। श्रीकांत ने आरसीबी को उसके ही एक गेंदबाज को न खिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर ये गेंदबाज खेला तो गुजरात का जीतना तय है।
आरसीबी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। दोनों टीमों की नजरें अपने दूसरे खिताब पर हैं। आरसीबी ने पिछले साल अपना दूसरा खिताब जीता था तो वहीं गुजरात ने साल 2022 में पहली बार विजेता का तमगा हासिल किया था।
'उसे मत खिलाना'
श्रीकांत ने वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड को लेकर आरसीबी को आगाह किया है। श्रीकांत के मुताबिक अगर आरसीबी को हारना है तो शेफर्ड को खिलाएं। बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "फिल सॉल्ट को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं है। अगर वह फिट भी हो जाते हैं तो भी आरसीबी को बदलाव नहीं करना चाहिए क्योंकि वेंकटेश अय्यर अच्छा कर रहे हैं।"
श्रीकांत ने कहा, "आरसीबी सिर्फ एक ही तरह से हार सकती है अगर उसके लिए शेफर्ड तीन ओवर फेंकें। अगर उन्होंने तीन ओवर फेंके तो आरसीबी गई। शेफर्ड को गेंदबाजी नहीं करना चाहिए। उन्हें प्लेइंग-11 में नहीं होना चाहिए।"
गुजरात को करना होगा ये काम
श्रीकांत ने गुजरात को भी एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात के गेंदबाजों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच साझेदारी न हो पाए। दोनों ही बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, "अगर गुजरात को जीतना है तो उसे विराट कोहली और पडिक्कल की साझेदारी तोड़नी होगी। कोहली अगर 40 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो आरसीबी हमेशा जीत जाती है, लेकिन पडिक्कल के साथ उनकी साझेदारी आरसीबी के लिए अहम है। आरसीबी तभी संघर्ष करती है जब ये दोनों जल्दी आउट हो जाते हैं। गुजरात को जीतना है तो उसे विराट, पडिक्कल और रजत पाटीदार को आउट करना होगा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।