मुंबई इंडियंस की हार के बाद कोच ने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर बोल दी बड़ी बात, अगले सीजन को लेकर दिए संकेत
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल-2026 अच्छा नहीं रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। आरसीबी से मिली हार के बाद मुंबई के कोच ने बड़ी ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस को आरसीबी से मिली हार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2026 का सीजन अच्छा नहीं रहा है। ये टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई का ये हाल तब है जब उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका दुनिया भर में रुतबा है, जो वर्ल्ड कप जीतकर आए हैं। खराब सीजन को लेकर कोच महेला जयवर्धने ने बड़ा बयान दिया है।
मुंबई की टीम में रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं सूर्यकुमार यादव भी हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल एक और टी20 वर्ल्ड कप जीता। इनके अलावा तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या भी हैं जो विश्व कप जीत का हिस्सा थे।
कोच ने दी सफाई
मुंबई को रविवार को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कोच से जब सीनियर खिलाड़ियों से बात करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जब आप अपने खिलाड़ियों की योग्यताओं को जानते हो, वह अभी अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। अगर मुझे पता होता कि इस मामले को लेकर उनसे बात की जानी चाहिए तो मैं करता, लेकिन नेट्स, उनकी प्रतिबद्धताएं और जो प्रयास वो कर रहे थे वो अविश्वसनीय थे। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त था कि रोहित चोट के बाद शानदार वापसी करेंगे।"
क्या अगले सीजन होंगे बदलाव?
कोच ने खराब सीजन के बाद टीम में होने वाले बदलावों को लेकर भी संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि टीम का कोर ग्रुप काफी अहम है और उसे लगातार बदला नहीं जा सकता।
खबरें और भी
कोच ने कहा, "हमारा कोर ग्रुप काफी मूल्यवान है। आप इसे लगातार बदल नहीं सकते। हमें उनमें जो विश्वास और है उसे देखते हुए हम उनके पीछे गए थे। मेरे लिए इससे आगे जाना काफी मुश्किल होगा, लेकिन हमारे पास कोई वजह नहीं है कि हम उनसे कुछ कहें क्योंकि वह वर्ल्ड कप से आए और उनका वर्ल्ड कप शानदार रहा था। हम एक यूनिट के तौर पर अच्छा नहीं खेल सके।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।