Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जिन्हें क्रिकेट नहीं पता वो बातें कर रहे हैं', सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाफ उठ रही अफवाहों पर आलोचकों को दिया मुंह तोड़ जवाब

    Updated: Tue, 26 May 2026 04:35 PM (IST)

    भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं है। हाल ही में उनकी चोट को लेकर भी बातें उठी थीं। इन सभी पर सूर्यकुमार ने अपनी स ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सूर्यकुमार यादव ने दिया आलोचकों को जवाब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर आलोचना हो रही है। आईपीएल-2026 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अपनी टीम मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में उन्होंने 60 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अपनी आलोचना को लेकर सूर्यकुमार ने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

    सूर्यकुमार ने आईपीएल-2026 में 13 मैचों में 270 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी फॉर्म के कारण ही उनके हाथ से भारत की टी20 टीम की कप्तानी भी जा सकती है। राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार की कलाई की चोट को लेकर बातें हो रही थीं। सूर्यकुमार ने अपनी चोट को लेकर उठ रही खबरों पर अपनी बात रखी।

    'उन्हें क्रिकेट नहीं पता'

    राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा, "सबसे पहले तो मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। जो लोग मेरी चोट के बारे में बातें कर रहे हैं या तो वह फिजियो हैं या फिर उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता। क्योंकि अगर मुझे सज में कलाई में चोट लगती तो मैं प्रैक्टिस में वो शॉट नहीं खेल पाता जो मैं खेल रहा हूं। खासकर मेरा फ्लिक शॉट जो पूरी तरह से मेरी कलाई पर निर्भर है।"

    सूर्यकुमार ने आगे कहा, "लेकिन मैं इस बारे में कुछ और नहीं कह सकता क्योंकि ये मेरे कंट्रोल में नहीं है। जो मेरे कंट्रोल में नहीं है उसे मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहता।"

    फॉर्म को लेकर भी कही बात

    अपनी फॉर्म को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि वह कड़ी मेहनत करने पर ध्यान दे रहे हैं और प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने पूरे सीजन काफी कड़ी मेहनत की है। मैंने साल की शुरुआत से पहले ही मेहनत शुरू कर दी थी। न्यूजीलैंड सीरीज में मैं प्लेयर ऑफ द सीरीज रहा। मेरे हिसाब से मेरा वर्ल्ड कप भी अच्छा रहा। इसके बाद आईपीएल आया, मैंने आईपीएल में रन नहीं किए, लेकिन मैंने मेहनत करना बंद नहीं किया।"

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, "मेरे हाथ में जो है मैं उस पर ध्यान दे रहा हूं। अंत में प्रदर्शन की गारंटी नहीं दे सकता। मेरे हाथ में मेहनत करना है जो मैं कर रहा हूं। अगर सफलता मिलती है तो अच्छी बात है अगर नहीं तो कोई बात नहीं।"

    यह भी पढ़ें- 61 बार 200 का स्कोर, 1349 छक्के और 169 कैच ड्रॉप... IPL में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया

    यह भी पढ़ें- धर्मशाला में RCB vs GT के हाई वोल्टेज मैच से पहले नेचुरल बर्फीले पानी में नहाने उतरे शुभमन गिल