IPL-2026 में क्यों नहीं खेल रहे यश दयाल? खुद किया खुलासा, RCB को बताया झूठा
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल-2026 में आरसीबी का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इस सीजन में न खेलने का कारण बताया है। ...और पढ़ें
-1779789710055_m.webp)
आईपीएल-2026 में नहीं खेल रहे हैं यश दयाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में अहम रोल निभाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं है। यश दयाल ने अब इसका कारण बताया है और फ्रेंचाइजी द्वारा बताई गई वजह के उलट बात कही है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल-2026 से बाहर रहने का फैसला उनकी निजी फैसला नहीं था।
यश ने कहा है कि मौजूदा सीजन से बाहर रहने का फैसला उनका नहीं था बल्कि ऐसा उन्होंने फ्रेंचाइजी के अधिकारियों के कहने पर किया। उन्होंने ये भी माना कि घर से आरसीबी के मैच देखना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। यश ने कहा कि वह टीम के वातावरण को मिस कर रहे हैं।
यश ने खोली आरसीबी की पोल
यश ने 'टॉक विद मानवेंद्र' के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "जाहिर सी बात है, जब आप बाहर बैठे रहते हैं और टीम को टीवी पर खेलते हुए देखते हैं तो बुरा लगता है। कई बार मैं उठ जाता हूं। उन्होंने मुझे हटाया नहीं। उन्होंने मुझे रिटेन किया और मेरा रिप्लेसमेंट भी नहीं चुना। उन्होंने शायद सोचा होगा कि मैं अहम खिलाड़ी हूं।"
यश ने आगे कहा, "दूसरी चीज ये है कि मेरा इस सीजन से बाहर रहने का फैसला, मेरा निजी फैसला नहीं था। ये बयान विवादित हो सकता है, लेकिन ये फैसला अधिकारियों ने लिया था। मुझे नहीं पता कि आरसीबी के इस फैसले के पीछे क्या वजह थी। मैंने उन्हें काफी मिस किया। मुझे नहीं पता कि टीम ने मुझे मिस किया या नहीं। ये तो फैंस ही बताएंगे।"
खबरें और भी
आरसीबी ने कही थी अलग बात
सीजन की शुरुआत से पहले आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा था कि यश इस सीजन में नहीं खेलेंगे। उन्होंने इसे यश का व्यक्तिगत फैसला बताया था और कहा था कि यश टीम के अहम सदस्य रहेंगे।
दरअसल, इस सीजन की शुरुआत से पहले यश पर उनकी महिला दोस्त ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके ऊपर एफआईआर हो गई थी। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज लगातार विवादों में फंस गया था। संभवतः जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने अप्रत्यक्ष तरीके से उनसे दूरी बना ली है। यश को अगले सीजन मौका मिल सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।